Govt. Thakur Ranmat Singh College Rewa

Govt. Thakur Ranmat Singh College Rewa

Share

01/10/2024

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देश दिए हैं कि सभी एसडीएम तथा तहसीलदार नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करें। भ्रमण के दौरान सप्ताह में कम से कम एक उचित मूल्य दुकान एवं एक छात्रावास का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करके प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उचित मूल्य दुकानों के निरीक्षण के समय खाद्यान्न के उठाव तथा वितरण एवं दुकान में भण्डारित खाद्यान्न का सत्यापन करें। राशन कार्डधारियों से भी खाद्यान्न वितरण के संबंध में फीडबैक लें। खाद्यान्न वितरण में किसी भी तरह की कमी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करें।

कलेक्टर ने कहा कि छात्रावासों के निरीक्षण दौरान वहां की पेयजल व्यवस्था, भोजन तथा आवास व्यवस्था की पूरी जानकारी लें। विद्यार्थियों के पठन-पाठन व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई एवं छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था की भी पूरी जानकारी लें।

Want your university to be the top-listed University in Rewa?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


College Chowk Civil Lines Rewa ( M. P)
Rewa
486001