Pradyuman 4U

Pradyuman 4U

Share

02/06/2026

जिले में 12 से 18 जून तक लगेंगे जनकल्याण शिविर, 5 से 21 जून तक चलेगा विशेष अभियान
✍️ #संवाददाता_प्रद्युम्न_कुमार_शुक्ला_रीवा✍️

मऊगंज। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून विश्व योग दिवस तक विभिन्न जनहित एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का विशेष अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण, जनकल्याण योजनाओं के लाभार्थियों का पंजीयन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा तथा योग जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेभर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण किया जाएगा। इस दौरान पीपल, नीम, बरगद और आम जैसे पौधों का रोपण होगा। सभी ग्राम पंचायतों में पौधारोपण कार्यक्रमों के साथ जल स्रोतों की सफाई, कार्यालय परिसरों की स्वच्छता तथा प्लास्टिक कचरे के निपटान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
कलेक्टर ने बताया कि 12 जून से 18 जून तक विकासखंड एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक शिविर तीन दिवसीय होगा। शिविरों में शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों का विभागवार पंजीयन किया जाएगा। इनमें आयुष्मान भारत योजना, वय वंदना योजना, पीएम सूर्यघर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, लखपति दीदी योजना सहित अन्य योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा।
शिविरों में एसडीएम एवं खंड स्तरीय अधिकारी सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित मामलों का निराकरण भी करेंगे। विकासखंड स्तर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरीय निकायों में मुख्य नगरपालिका अधिकारी नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी एसडीएम को शिविरों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा 19 और 20 जून को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें कृषि, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिक किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों और लाभों की जानकारी देंगे। इस कार्यक्रम के लिए कृषि विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।
वहीं 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर जिलेभर के शासकीय-अशासकीय शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुबह 7 बजे से सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन के लिए आयुष विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है, जबकि खेल एवं युवा कल्याण, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग सहयोगी भूमिका निभाएंगे।
कलेक्टर संजय कुमार जैन ने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रमों के सफल आयोजन एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ゚ #मऊगंज

01/06/2026

जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन घेराव, कलेक्टर- SP को सौंपा ज्ञापन — मऊगंज की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग
#संवाददाता_प्रद्युम्न_कुमार_शुक्ला_रीवा

मऊगंज। जिले की विभिन्न जनहित एवं सामाजिक समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों से सीधी मुलाकात कर जनता की आवाज बुलंद की। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से विस्तृत चर्चा करते हुए क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया और उनके शीघ्र निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को साफ संदेश दिया कि आमजन की सुरक्षा, विकास और अधिकारों से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिलाल कोल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मृत्युंजय चतुर्वेदी सहित मकसूद खान, अनिल तिवारी, बसंत मिश्रा, विश्वनाथ मिश्रा, शेख मुख्तार सिद्दीकी, मधुकर पाण्डेय, विद्याचरण दुबे, सुरेन्द्र गुप्ता, वारिश खान, रवि गुप्ता, विभा सिंह, विक्की एवं अश्वनी सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। ゚ #कांग्रेस #मऊगंज
नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही सर्वोच्च प्राथमिकता है, और यदि प्रशासन ने शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए तो जनआंदोलन की राह भी अपनाई जाएगी।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Rewa?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Rewa