Rewa_today

Rewa_today

Share

31/05/2026

*'मन की बात' सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन ने किया ऐलान, गांव से शहर आने वाले किसानों को हेलमेट देगी सरकार*

*- शुजालपुर में जनप्रतिनिधियों-किसानों के साथ बैठे मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
*- किसानों के साथ प्रदेश के मुखिया ने किया आत्मीय संवाद*
*- हर हाल में किसानों की आय बढ़ाएगी प्रदेश सरकार*

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 मई को अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने शाजापुर जिले के शुजालपुर में एक तरफ जनप्रतिनिधियों-किसानों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" का 134वां संस्करण सुना, तो दूसरी तरफ किसानों के साथ आत्मीय संवाद किया। संवाद में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर स्थिति में किसानों की आय बढ़ाएगी। इतना ही नहीं, गांव से शहर आकर सामान बेचने वाले किसानों की जान बचाने के लिए सरकार उन्हें हेलमेट देगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि हमारी सरकार जो निर्णय करती है, उसे लागू करती है। हमने आज 2625 रुपये क्विंटल के दाम देकर 1 करोड़ मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं खरीदी का रिकॉर्ड बनाया है। अभी तक हमने अपने ही सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं

Want your business to be the top-listed Media Company in Rewa?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Rewa
Rewa