Rewa Breaking News Wala

Rewa Breaking News Wala

Share

27/05/2026

#हरियाणा के पानीपत के एक 35 वर्षीय वकील सुधीर जाखर ने निर्वाचन आयोग में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत करने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने खुद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाने का भी प्रस्ताव रखा है। यह संगठन अब तक सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यंग्य के रूप में चर्चा में था।

सुधीर जाखर का कहना है कि देशभर में प्रधान न्यायाधीश यानी के बयान को लेकर लोगों की भावनाएं सामने आ रही हैं और उन्हें एक राजनीतिक मंच देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके फिलहाल विदेश में हैं और उनके वापस आने को लेकर कोई जानकारी नहीं है, इसलिए उन्होंने खुद यह पहल की है।

25/05/2026

#मध्यप्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच कई इलाकों में जल संकट गहराता जा रहा है। पेयजल की समस्या को देखते हुए सरकार अब अलर्ट मोड पर आ गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं, जबकि जल सप्लाई से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी कलेक्टरों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पानी संकट वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर काम किया जाए। सरकार ने टैंकरों से पानी सप्लाई की रोज मॉनिटरिंग, शिकायतों के त्वरित समाधान और पानी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही बिजली कनेक्शन नहीं काटने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

सरकार ने ग्रामीण इलाकों में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए 1500 करोड़ रुपये और पंचायतों को संधारण कार्यों के लिए अतिरिक्त 55 करोड़ रुपये जारी किए हैं। बोरवेल, टैंकर सप्लाई और अन्य जरूरी कार्यों के जरिए लोगों तक समय पर पानी पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Rewa?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Rewa District
Rewa
486001