Sandiksha Parivar 47th Bn SSB Raxaul

Sandiksha Parivar 47th Bn SSB Raxaul

Share

Photos from Sandiksha Parivar 47th Bn SSB Raxaul 's post 04/02/2026

दिनांक- 04/02/26 को “विश्व कैंसर दिवस” के अवसर पर 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, शीघ्र पहचान और रोकथाम को प्रोत्साहित करने एवं महिलाओं में स्तन, पेट, गर्भाशय, ग्रीवा कैंसर की रोकथाम/देखभाल हेतु वाहिनी के संदीक्षा सदस्याओं हेतु जागरूकता लेक्चर का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. एल्मा कोशी, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, डंकन अस्पताल, रक्सौल द्वारा संदीक्षा सदस्याओं को कैंसर से बचाव व रोकथाम से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई l

Photos from Sandiksha Parivar 47th Bn SSB Raxaul 's post 09/08/2025

आज दिनांक 09/08/25 को 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल के वाहिनी मुख्यालय परिसर में "रक्षाबन्धन उत्सव" के अवसर पर सामाजिक संगठन "सीमा जागरण मंच" के सदस्याओं तथा वाहिनी के संदीक्षा सदस्याओं द्वारा वाहिनी में उपस्थित बलकर्मियों को राखी बांधा गया। उक्त आयोजन के दौरान श्री संजय पाण्डेय, कमांडेंट, 47वीं वाहिनी, एस. एस. बी., रक्सौल, वाहिनी के अधिकारीगण, सीमा जागरण मंच के प्रान्त सह संपर्क प्रमुख श्री टी०एस० विश्वा एवं सदस्यगण तथा वाहिनी के बलकार्मिक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त उपस्थित समस्त सदस्यों को देश के अगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम "हर घर तिरंगा" के अन्तर्गत 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरेलु परिसर में तिरंगा फहराने एवं तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर वेबसाईट-www.harghartiranga.com पर अपलोड करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Photos from Sandiksha Parivar 47th Bn SSB Raxaul 's post 29/07/2025

दिनांक-28/07/25 को 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल (बिहार) के वाहिनी मुख्यालय प्रांगन में "हरियाली तीज महोत्सव" के अवसर पर वाहिनी के संदीक्षा सदस्याओं द्वारा पौधारोपण किया गया l

Photos from Sandiksha Parivar 47th Bn SSB Raxaul 's post 21/06/2025

आज दिनांक 21/06/2025 "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस " के अवसर पर 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल (बिहार) के वाहिनी मुख्यालय प्रांगण में तथा वाहिनी के समस्त सीमा चौकियों में योग सत्र का आयोजन किया गया | इस अवसर पर श्री संजय पाण्डेय, कमांडेंट, 47वीं वाहिनी एस.एस.बी., वाहिनी के के समस्त अधिकारीगण,अन्य बलकर्मी,तथा संदीक्षा सदस्या योग शिविर में शामिल हुए | कार्यकर्म के अंत में उपस्थित लोगों को योग से होने वाले लाभ जैसे जीवन का अनुशासन, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया गया एवं अपने- अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की सलाह दी गई l

Photos from Sandiksha Parivar 47th Bn SSB Raxaul 's post 05/06/2025

आज दिनांक- 05/06/25, “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल (बिहार) के वाहिनी मुख्यालय परिसर में उच्च मुख्यालयों के दिशा-निर्देशानुसार संदीक्षा सदस्यों हेतु शून्य अपशिष्ट प्रबंधन (ZERO WASTE MANAGEMENT) पर लेक्चर का आयोजन किया गया तथा इस पर आधारित विडियो क्लिप दिखाया गया | कार्यक्रम के दौरान बलकर्मियों के बच्चे हेतु चित्रकला प्रतियोगिता तथा क्विज़ कम्पटीशन का आयोजन किया गया |इसके अतिरिक्त “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर वाहिनी मुख्यायल परिसर में संदीक्षा सदस्याओं द्वारा पौधारोपण भी किया गया |

Photos from Sandiksha Parivar 47th Bn SSB Raxaul 's post 11/05/2025

आज दिनांक 11/05/25, मातृ दिवस (MOTHER'S DAY) के अवसर पर 47वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल (बिहार) के वाहिनी मुख्यालय प्रांगण में संदीक्षा सादस्याओं हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया; जिसके अन्तर्गत उपस्थित सादस्याओं को धन/निवेश की बचत के बारे में जानकारी दी गई, एस.एस.बी. के कर्मियों के बच्चों के लिए कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया तथा उन माता को सम्मानित किया गया जिनके बच्चे गतिविधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये हैं l इसके अतिरिक्त उपस्थित बच्चों के लिए मातृ दिवस के अवसर पर अपने माताओं के लिए ग्रीटिंग कार्ड्स बनाये जाने हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया l

Photos from Sandiksha Parivar 47th Bn SSB Raxaul 's post 11/04/2025

दिनांक 10.04.2025 को 47वीं वाहिनी स० सी० बल रक्सौल में मिलेट्स के व्यंजन बनाने की तैयारी पर एक प्रशिक्षण सत्र VC के माध्यम से संदीक्षा परिवार के लिए आयोजित किया गया।

Photos from Sandiksha Parivar 47th Bn SSB Raxaul 's post 09/03/2025

दिनांक 08.03.2025 को 47वीं वाहिनी रक्सौल के परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस–2025 के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में " हमारे जीवन में स्वस्थ आहार के महत्व " को VC के माध्यम से दिखाया गया एवं सभी संदीक्षा परिवारों के स्वास्थ की जांच की गई l

Photos from Sandiksha Parivar 47th Bn SSB Raxaul 's post 24/02/2025

दिनांक 24.02.2025 को 47वीं वाहिनी रक्सौल के परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा वाहिनी के संदीक्षा परिवारों को श्री खादर वल्ली डूडेकुला का व्याख्यान दिखाया गया।

Photos from Sandiksha Parivar 47th Bn SSB Raxaul 's post 05/02/2025

4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस पर 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रक्सौल के परिसर में संदीक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया l

Want your organization to be the top-listed Government Service in Raxaul?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


47th Bn SSB
Raxaul
845305