Gmssss RATIA

Gmssss RATIA

Share

Photos from Gmssss RATIA's post 06/06/2025

आज स्कूल में चल रहे समर कैंप के पांचवें दिन की शुरुआत कल्चरल एक्टिविटी के बारे में हुई । इसमें बच्चों को हमारे सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में बताया और उन्हें न भूलने के बारे में समझाया । इसके बाद इस प्रोग्राम के तहत बच्चों को हमारे हीरो के बारे में बताया कि कैसे देश की आजादी में हमारे जवानों ने शहीदी प्राप्त की हमें उनकी शहीदी को याद रखना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए । इस कैंप में आज रॉबिन सुखीजा, रणजीत कुमार, हरदीप सिंह, मुनीम कुमार , लखबीर कौर आदि मौजूद रहे ।

Photos from Gmssss RATIA's post 05/06/2025

आज हमारे स्कूल में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में चल रहे समर कैंप के चौथे दिन स्थानीय व्यंजन व फास्ट फूड के नुकसान के बारे में बच्चों को बताया और संतुलित आहार, हरि सब्जियों व मौसम के अनुसार फलों का सेवन और इनके फायदे बताए गए । इस कैंप के दौरान बच्चों को किचन गार्डन में लगी हुई सब्जियों के बारे बताया और किचन गार्डन घर पर भी बनाने के लिए प्रेरित किया । इस कैंप में आज मनोज बसंल, रणजीत सिंह, रॉबिन सुखीजा, अनिल कुमार , कविता रानी, गुरविंदर सिंह , सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

Photos from Gmssss RATIA's post 03/06/2025

आज summer Camp के दूसरे दिन के दौरान विद्यार्थियों को राजस्थान के थार मरूस्थल की जीवन शैली के बारे में वीडियो के माध्यम से अवगत करवाया।इससे बच्चों ने देखा कि राजस्थान के लोगों को गर्मी में किन किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और ऐसी परिस्थितियों का कैसे सामना करते है यह भी बताया । इस कैंप में बाद में बच्चों की आपसी बातचीत से भाषा का सही उपयोग के बारे में बताया । इस कैंप में आज स्टाफ सदस्य राज सिंह, पूजा रानी, गुरप्रीत कौर, राजीव कुमार , रॉबिन सुखीजा,अमित कुमार ,अमरजीत सिंह आदि शामिल रहे ।

Want your school to be the top-listed School/college in Ratia?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Ratia
125051