Rath Times
01/06/2026
नारी सशक्तिकरण की प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर भव्य शोभा यात्रा
#राठ। महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर रविवार को पाल समाज द्वारा नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही कांच मंदिर में आयोजित गोष्ठी में उनके महान जीवन और कार्यों को याद किया गया।
🌸 कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई भारतीय इतिहास में सुशासन, नारी सशक्तिकरण और धार्मिक सेवा का आदर्श उदाहरण हैं।
🌸 मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बाबा बालक दास ने उनके न्यायप्रिय और दूरदर्शी शासन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विकास की मिसाल कायम की और हिंदू संस्कृति के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
👉 इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी धूराम लोधी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
👉 कार्यक्रम की अध्यक्षता लालदिमान पाल ने की, जबकि संचालन कमलेश पाल ने किया।
🙏 कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और महारानी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
💬 आप महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से क्या प्रेरणा लेते हैं? अपनी राय जरूर दें
🔁 खबर को शेयर करें ताकि यह प्रेरणादायक संदेश हर जगह पहुंचे
👍 ऐसे ही अपडेट के लिए हमारे पेज को फॉलो करें — राठ टाइम्स
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Rath