NSUI Ranchi University Election 2017
18/01/2024
सब लोग मुझे इतना प्यार करते हैं और चाहते हैं ये आज पता चला, जिस तरह से सभी बड़े बुजुर्गों का प्यार और स्नेह मिला और सभी भाइयों के कॉल और msg आने लगे मुझे समझ नही आ रहा था कि हम एक साथ सबको कैसे रेस्पॉन्स करू, सब लोग ने मुझे इतना प्यार और आशीर्वाद दिया कि ये शब्दो मे बताना मुश्किल हैं ।।।
हम उम्मीद करते हैं कि आप सबका प्यार और आशीर्वाद मुझे आगे भविष्य में भी मिलता रहेगा और हम आप सबके उम्मीदों पे खरे उतरेंगे ।।।22 जनवरी के कार्यक्रम में लगे रहने के कारण हमे समय नही मिल पा रहा हैं जिसके चलते हम लेट पोस्ट कर रहा हु ।
आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद , तहे दिल से धन्यवाद ।।।
आप सबका प्यारा दुलारा
अपना बादल।।।
01/01/2024
आप सभी को "नववर्ष 2024" की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस नूतन वर्ष में आपसबों के जीवन की प्रवाहों में सुख, शांति, समृद्धि और सुयश सदा संचरित हो।
16/12/2023
#सर्वधर्म_सदभावना_सम्मान
सर्वधर्म सदभावना समिति राँची के द्वारा सदभावना सम्मान समारोह में सर्वधर्म के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम को सामाजिक स्तर पर सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए मुझे समान्नित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राँची DC राहुल सिन्हा , ADM लॉ एंड आर्डर राजेश्वर नाथ आलोक उपस्थित रहे । सफल आयोजन एवं मुझे समान्नित करने के लिए मो.इसलाम भैया , डॉ अजित सहाय जी , जय सिंह यादव जी एवं कुणाल अजमानी भैया को दिल से धन्यवाद ।
19/10/2023
पूर्व सीएम झारखंड रघुवर दास जी को ओड़िसा का राज्यपाल( गवर्नर ) बनाये जाने पर बहुत- बहुत शुभकामनाएं💐💐💐💐💐
11/10/2023
पहाड़ी मंदिर का विकाश ही मुख्य उद्देश्य
आज दिनांक 09-10-2023 दिन सोमवार को पहाड़ी मंदिर विकास समिति का बैठक अध्यक्ष N N पांडेय जी की अध्यक्षता में पहाड़ी मंदिर कार्यालय में हुआ जिसमे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुआ जिसमें मुख्यरूप से मंदिर के रख रखाव के लिए पहाड़ी मंदिर में जहाँ मिट्टी कटा हुआ हैं वहाँ समुचित रूप से मिट्टी भरा जाएगा जो कल से शुरू होगा इसकी औपचारिकता पूरी कर लिया गया हैं साथ ही सभी खराब एस्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करना एवं मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन भुकतान करना मुख्यरूप से शामिल हैं। इस चर्चा में मुख्य रूप से अध्यक्ष N N पांडेय जी , सचिव राकेश सिन्हा जी , विनोद कुमार , राजेश कुमार साहू , अजय श्रीवास्तव , बादल सिंह , दीपक नंदा आदि लोग मौजूद थे ।
बादल सिंह
पहाड़ी मंदिर विकाश समिति
10/10/2023
सौहादपूर्ण और बेहतर तरीके से दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर केंद्रीय शांति समिति के बैठक में अपने बातो को रखते हुए
राँची जिला प्रशासन के द्वारा केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक आहूत की गई जिसमें आने वाले सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया एवं सभी मुख्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया । बैठक में मुख्यरूप से राँची उपायुक्त , एसएसपी , सिटी SP , ग्रामीण SP , ADM , SDO , सभी DSP एवं सभी थानों के थाना प्रभारी , नगर निगम के लोग और राँची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति , राँची जिला दुर्गा पूजा समिति के लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे ।।
बादल सिंह
उपाध्यक्ष
राँची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति एवं बिहार क्लब पूजा समिति
सदस्य
केंद्रीय शांति समिति
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Ranchi