Jharkhand Updates
10/07/2026
श्रावणी मेला 2026: देवघर में कांवड़ियों की सेहत के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार
बाबा बैद्यनाथ धाम में शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 24×7 हेल्थ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, वहीं 16 विशेष कोषांगों का गठन कर चिकित्सा, एंबुलेंस, आपदा प्रबंधन, निगरानी और रिपोर्टिंग जैसी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विशेष रूप से सोमवार को उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त मेडिकल टीमें और विशेष निगरानी व्यवस्था भी लागू रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
10/07/2026
गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला को कथित सांप के काटने की आशंका, रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
देश में सुरक्षित रेल यात्रा के दावों के बीच गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रही एक महिला को कथित रूप से सांप के काटने की आशंका ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। घटना के बाद महिला को गढ़वा रोड स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
यात्रियों का कहना है कि यदि एसी कोच तक जहरीले जीव पहुंच सकते हैं, तो रेलवे की कोच मेंटेनेंस, सफाई और पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठते हैं। अब मामले की निष्पक्ष जांच, कोचों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग तेज हो गई है।
💬 क्या रेलवे को सभी ट्रेनों में पेस्ट कंट्रोल और कोच निरीक्षण की व्यवस्था और सख्त करनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Mata Vaishnodevi Nagar, Pundag
Ranchi
834004