Myranchi
17/02/2026
नर्सिंग में एडमिशन का सुनहरा अवसर :
Myranchi : पटना, गया, रांची, बेंगलुरु में नर्सिंग के कोर्स मे admission के लिए सीट उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
Ranchi Ranchi Diaries
17/02/2026
राजधानी रांची की सड़कों पर ‘मौत’ का तांडव!
Myranchi : रांची में रैश ड्राइविंग का मामला लगातार सामने आ रहा है बिते दिनों पहले दो मामला सामने आया था जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी, इसी बीच एक और मामला डोरंडा थाना से सामने आ रह है जहां कार सवार ने एक युवक को जोरदार टक्कर मारी वहीं, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अभी जारी है। रांची में रैश ड्राइविंग का मामला लगातार सामने आ रहा है। बीते दिनों दो मामला सामने आए थे, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है, वही कई लोग घायल बताए जा रहे है। इसी बीच एक और मामला अभी डोरंडा थाना से सामने आई है। जहां एक मर्सिडीज कार सवार ने पहले एक युवक को जोरदार टक्कर मारी, फिर उसे कार के बोनट पर लटकाए हुए काफी दूर तक गाड़ी दौड़ाता रहा। इस दौरान युवक बोनट पर ही फंसा रहा और जान बचाने की जद्दोजहद करता रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद होमगार्ड जवानों ने जब कार को रोकने की कोशिश की तो चालक ने उन्हें भी कुचलने का प्रयास किया। स्थिति और गंभीर तब हो गई जब आरोपी युवक को जबरन अपने घर ले गया और वहां उसके साथ मारपीट की।
इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को आरोपी के घर से मुक्त कराया। घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। मर्सिडीज कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पेशे से वकील बताया जा रहा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Ranchi
01/11/2025
सेल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत का रोडमैप’।
Myranchi : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), रांची ने 01 नवंबर 2025 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का समापन सत्र आयोजित किया। इस समारोह में झारखंड के पुलिस महानिदेशक (रेलवे), अनिल पाल्टा, आईपीएस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रांची स्थित इकाइयों - एसएसओ, आरडीसीआईएस, सीईटी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और एमटीआई - के कार्यकारी निदेशक, सेल रांची के सभी मुख्य महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी और सतर्कता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे महाप्रबंधक (सतर्कता) और एसीवीओ के स्वागत भाषण के साथ हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया।
अपने संबोधन में, अनिल पाल्टा ने “एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत” पर एक ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी। उन्होंने वैश्विक भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत की स्थिति, भ्रष्ट आचरण से होने वाले आर्थिक नुकसान और केंद्रीय सतर्कता आयोग, सीबीआई, लोकपाल और राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जैसी भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और पीएमएलए के तहत कानूनी और प्रशासनिक ढाँचे पर विस्तार से चर्चा की और समय पर विभागीय कार्रवाई और प्रभावी अभियोजन तंत्र की आवश्यकता पर बल दिया।अनिल पलटा ने भ्रष्टाचार के सामान्य रूपों, विशेष रूप से खरीद और निविदा प्रक्रियाओं में, जैसे तकनीकी विशिष्टताओं में हेरफेर, मिलीभगत वाली बोली और वित्तीय नियमों का पालन न करना, का भी विस्तार से वर्णन किया।
उन्होंने प्रक्रियात्मक संहिताकरण, सतर्कता जागरूकता और अधिक जवाबदेही के महत्व पर बल दिया। भ्रष्टाचार को कम करने के लिए, उन्होंने नागरिक-अधिकारी संपर्क को न्यूनतम करने, ई-गवर्नेंस, ई-टेंडरिंग को बढ़ावा देने और निर्णय लेने में पारदर्शिता की वकालत की।
सत्र का समापन सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के विषय - "सतर्कता- हमारी साझा जिम्मेदारी" के प्रति सेल की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि और संगठनात्मक कार्यप्रणाली के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक आचरण को बनाए रखने के लिए सभी कर्मचारियों के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
Ranchi Steel Authority Of India News4use Jharkhand Darpan
एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल, झारखंड के पूर्व राज्यपाल और तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा
नेता सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।
Myranchi Jharkhand Darpan News4use Ranchi, Jharkhand BJP INDIA BJP Jharkhand
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज पैतृक गांव नेमरा में सादगीपूर्ण अंदाज में गांव की गलियों और पगडंडियों पर घूमते नजर आए, कहा - गांव की मिट्टी में खुशबू और हरियाली की ठंडक है।
Myranchi Jharkhand Darpan News4use Ranchi, Jharkhand Ramghar, Jharkhand. Jmm Jharkhand
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Ranchi