Johar Ranchi

Johar Ranchi

Share

22/07/2026

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में फर्जीवाड़ा और परीक्षा सिंडिकेट की जांच में CID ने बड़ा एक्शन लिया है। CID ने गोड्डा जिले के पौड़ायाहाट के प्रखंड आपूर्ति अधिकारी अभय कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है और छापेमारी में 5 लाख कैश बरामद किया है। खबरों के अनुसार आरोपी JPSC में परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी TDPL में मार्केटिंग मैनेजर रह चूका है और परीक्षा सिंडिकेट की मदद से खुद भी कई प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल की है।

22/07/2026

RIMS रांची ने रचा नया अध्याय: डिजिटल मैमोग्राफी से लेकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट तक का शुभारंभ 🏥📱

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रांची में आज स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सा शिक्षा को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाली कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया गया।

*आज क्या-क्या शुरू हुआ:*
✅ *अत्याधुनिक डिजिटल मैमोग्राफी*
✅ *सेंट्रल लेबोरेटरी*
✅ *BSNL-प्रबंधित Wi-Fi एवं CCTV कमांड कंट्रोल रूम*
✅ *ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी ऑपरेशन थिएटर*
✅ *e-Sushrut HMIS Jharkhand*
✅ *ऑनलाइन मरीज अपॉइंटमेंट प्रणाली*
✅ *नव-नियुक्त फैकल्टी को नियुक्ति पत्र वितरण*

*मुख्य अतिथि - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी* ने कहा:
"राज्य सरकार रिम्स को देश के अग्रणी चिकित्सा संस्थानों की श्रेणी में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द 94 सहायक प्राध्यापकों के पदों पर नई नियुक्तियों का विज्ञापन जारी किया जाएगा।"

*विधायक सुरेश बैठा* ने कहा:
"रिम्स ने राज्य का विश्वास अर्जित किया है। RIMS की सफलता के बाद अब *RIMS-2* की स्थापना समय की आवश्यकता है। यह झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम होगा।"

*RIMS निदेशक प्रो. डी.के. सिन्हा* ने बताया:
"250 MBBS सीटों की स्वीकृति, आधुनिक डिजिटल सुविधाएं और 94 नई भर्तियां - ये सब रिम्स को राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।"

रिम्स अब सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि डिजिटल और स्मार्ट हेल्थकेयर का सेंटर बन रहा है

JharkhandNews

22/07/2026

भाजपा ने से पूछा - क्या रेट है? JPSC गेट के सामने प्रदर्शन करते हुए भाजपा युवा मोर्चा

Photos from Johar Ranchi's post 22/07/2026

भाजयुमो के अगुवाई में सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्त्ता कार्यालय घेराव करने पहुँच गए है.. 14 वीं JPSC में गड़बड़ी को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने JPSC घेराव किया। भाजपा ने नारे लगाए.. हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, हेमंत सोरेन तेरी तानाशाही नहीं चलेगी।

Want your business to be the top-listed Media Company in Ranchi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Ranchi

Opening Hours

Monday 9am - 11pm
Tuesday 9am - 11pm
Wednesday 9am - 11pm
Thursday 9am - 11pm
Friday 9am - 11:56pm
Saturday 9am - 11pm
Sunday 9am - 11pm