Nation Express

Nation Express

Share

10/11/2020

प्रत्येक पेट्रोल पंप पर मुफ्त में मिलती हैं ये छह सेवाएं, जानिए अपने अधिकार
Report By :- SHADAB KHAN
पत्रिका न्यूज नेटवर्क फिलिंग स्टेशन यानी पेट्रोल पंप पर तेल के अलावा छह ऐसी सुविधाएं होती हैं जो बिल्कुल मुफ्त में मिलती हैं। प्रत्येक पेट्रोल पंप के लाइसेंस की शर्तों में यह लिखा हुआ होता है कि वह इन सभी सुविधाओं को मुफ्त मुहैया कराएंगे अगर वह ऐसा नहीं करते ताे उनके लाइसेंस काे निरस्त तक किया जा सकता है। यानी यह सुविधाएं आपका अधिकार हैं। अगर आपने अभी तक इन सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं किया है तो अगली बार जब आप वाहन लेकर निकले तो इन मुक्त सुविधाओं का फायदा जरूर उठाएं।
मुफ्त हवा : अगर आपकी गाड़ी के पहियों में हवा का प्रेशर ठीक नहीं है और आप हवा चेक कराते हैं ताे आपसे इसके लिए बाहर दस से 50 रुपये तक चार्ज किया जा सकता है लेकिन प्रत्येक पेट्रोल पंप पर यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त होती है। प्रत्येक पेट्रोल पंप पर इलैक्ट्रोनिक मशीन हवा भरने के लिए लगाई जाती है। यहां एक व्यक्ति को भी नियुक्त किया जाता है। जो गाड़ियों में मुफ्त हवा भरता है
स्वच्छ पेयजल अगर आप सफर में हैं और आपको पीने का पानी नहीं मिल रहा है तो प्रत्येक पेट्रोल पंप पर यह सेवा बिल्कुल मुफ्त होती है। पेट्रोल पंप की लाइसेंस की शर्तों में साफ लिखा होता है कि वह आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ( चाहे वह तेल ले या ना लें ) स्वच्छ पेयजल मुफ्त में मुहैया कराएंगे।
शौचालय की सुविधा अगर सफर करते समय आपको टॉयलेट जाने की आवश्यकता महसूस हाेती है तो इसके लिए प्रत्येक पेट्रोल पंप पर सुविधा होती है। किसी भी पेट्रोल पंप पर आप टॉयलेट प्रयोग कर सकते हैं और इसके लिए आपको पेट्रोल पंप स्वामी मना नहीं कर सकते बल्कि उन्हें अपना वॉशरूम और टॉयलेट साफ सुथरा भी रखना होगा अगर उनका टॉयलेट साफ नहीं है तो आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं।
फोन कॉल की सुविधा प्रत्येक पेट्रोल पंप पर फोन कॉल की सुविधा भी मुफ्त होती है। अगर कोई इमरजेंसी है और आपको अपनी किसी सगे संबंधी को फोन करना है तो इसके लिए आप पेट्रोल पंप की सेवा ले सकते हैं। अगर आपका मोबाइल फोन नहीं कर रहा है तो आप पेट्रोल पंप पर जाकर एक कॉल फ्री में कर सकते हैं।
प्राथमिक उपचार प्रत्येक पेट्रोल पंप पर एक फर्स्ट एड बॉक्स होता है। जहां पर प्राथमिक चिकित्सा जैसे मरहम-पट्टी और दवाइयां ( पेन किलर) मुफ्त में मिलते हैं। अगर कोई दुर्घटना हो जाती है या आपको कोई छोटी मोटी चोट लग जाती है तो प्रत्येक पेट्रोल पंप पर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध होती है। इसके लिए पेट्रोल पंप स्वामी आपसे कोई शुल्क नहीं लेंगे।
फायर सेफ्टी डिवाइस प्रत्येक पेट्रोल पंप पर फायर सेफ्टी डिवाइस भी होते हैं। इसमें रेत की बाल्टी और आग बुझाने के अन्य उपकरण भी शामिल हैं। अगर पेट्रोल पंप के आसपास कहीं आग लग जाती है तो पेट्रोल पंप के आग बुझाने के उपकरण इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके लिए वह मना नहीं कर सकते और ना ही आपसे कोई चार्ज ले सकते हैं।
अगर यह सुविधाएं आपको किसी पेट्रोल पंप पर नहीं मिल रही हैं तो आप शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक पेट्रोल पंप पर एक शिकायत पुस्तिका होती है। उस शिकायत पुस्तिका में आप पेट्रोल पंप की सेवाओं के बारे में शिकायत और सुझाव दे सकते हैं समय-समय पर कंपनी के अधिकारी इस शिकायत पुस्तिका का अवलोकन करते हैं।
क्या कहते हैं संचालक एचएसडी एंड पेट्रोल संघ के सहारनपुर चैप्टर सचिव अतुल सिंघल का कहना है कि सभी पेट्रोल पंप पर यह सेवाएं फ्री में दी जाती हैं। प्रत्येक पेट्रोल पंप पर सुझाव एवं शिकायत पुस्तिका हाेती है। अगर काेई ग्राहक इस पुस्तिका काे मांगता है ताे उसे शिकायत पुस्तिका दी जाती है।

08/11/2020

*मोदी के साथ ही एनडीए का पतन बिहार से शुरू -- सुधीर कुमार
NATION EXPRESS BUREAU

जमशेदपुर:- बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम की संभावित आकलन से तय हो गया है कि राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी.
पूरा देश वासियों की नजर बिहार के विधानसभा चुनाव पर लगी हुई थी. एनडीए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा. बिहार के कोने कोने में सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री का बड़ा बड़ा हार्डिंग लगा हुआ है. इस बार नरेंद्र मोदी ने चुनाव की कमान संभाल ली थी और उन्हीं के चेहरे पर बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा जा रहा था.

दूसरी तरफ महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव बतौर मुख्यमंत्री के संभावित उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में डटे हुए थे. खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति मतदाताओं में गुस्सा देखने को मिला. बिहार में 15 सालों से भाजपा और जदयू की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही है परंतु बेरोजगारी कानून व्यवस्था और विकास की समस्या को लेकर महागठबंधन ने एनडीए पर सवाल उठाना शुरू किया.
वोटरों का विश्वास है कि तेजस्वी के नेतृत्व में है बिहार का विकास होगा और बेरोजगारी दूर होगी. आखिरकार गोदी मीडिया ने भी मान लिया कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और महागठबंधन की सरकार बिहार में बनेगी. उक्त बातें एक बयान जारी कर राजद से जुड़े अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बिहार चुनाव समाप्त होने के बाद कही है. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और जदयू ने बिहार चुनाव में पानी की तरह पैसे बहा दिया परंतु मतदाता भाजपा जदयू को नकार कर महागठबंधन के पक्ष में भारी मतदान किया. इससे साबित होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा पतन की ओर है. 20 24 के लोकसभा चुनाव के पूर्व बिहार चुनाव को राजनीतिक पंडित सेमीफाइनल मान रहे हैं. अब लोगों को लगने लगा है कि भाजपा का सूरज अस्त होने वाला है झूठ और फरेब से सत्ता पर काबिज रहना कठिन है. देश की जनता बिहार की तरह अन्य राज्यों में भी भाजपा का बोरिया बिस्तर समेटने में अहम भूमिका निभा सकती है. बिहार जैसा ही पश्चिम बंगाल में चुनाव हुआ तो भाजपा को मुंह खानी पड़ेगी. बिहार चुनाव के बाद भाजपा और जदयू में खलबली मची हुई है. एकमात्र नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ना भाजपा के लिए आत्मघाती हो सकता है. मोदी ने जिस वादे के साथ देश की सत्ता संभाली थी वह वादे पूरा नहीं कर सके इसलिए जनता मोदी सरकार को केंद्र से हटाने का मन बना चुकी है. बिहार में 10 नवंबर को चुनाव परिणाम आएगा और महागठबंधन की शानदार जीत होगी.

05/11/2020

रांची में अपर बाजार में शिवलिंग तोड़ने के मामले में लोगों का आक्रोश बढ़ा, सभी दुकानें बंद
SHADAB KHAN, CRIME DESK, NATION EXPRESS
झारखंड की राजधानी रांची स्थित औद्योगिक मंडी अपर बाजार के रंगरेज गली में स्थापित मंदिर में शंकर भगवान के शिवलिंग को बुधवार की रात किसी ने तोड़ दिया। घटना की सूचना पर मौके पर आज सुबह लोगों की भीड़ जुट गयी। लोगों के आक्रोश को देखते हुए, मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन कर रही है।

घटना ने अब तूल पकड़ लिया है। अपर बाजार के सभी दुकान बंद करा दिए गए हैं। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं आसपास के दुकानदार और कुछ हिन्दूवादी संगठन घटना के विरोध में सड़क पर आकर प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही मंदिर के शिवलिंग को तोड़ने वाले उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि यह मंदिर अपर बाजार में है, जो रांची की सबसे बड़ी औद्योगिक मंडी है। यहां कपड़े से लेकर किराना तक और हार्डवेयर से लेकर सोने-चांदी की दुकानें भी हैं।

29/10/2020

*मुंगेर में गोलीकांड पर बवाल, भीड़ ने थाना फूंका, चुनाव आयोग ने DM-SP को हटाया*

बिहार के मुंगेर में मूर्ति विसर्जन की घटना को लेकर आज फिर बवाल हुआ है. गुस्साए लोगों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के विरोध में आज सैकड़ों युवा सड़क पर उतर आए थे और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे. यहां इन लोगों ने हंगामा किया.

इस बीच चुनाव आयोग ने मुंगेर के हालात को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को हटाने का आदेश दिया है. इसके साथ ही पूरे मामले की जांच मगध के डिविजन कमिश्नर को दे दी गई है, जो सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौपेंगे. नए डीएम और एसपी की तैनाती आज कर दी जाएगी.

एसपी ऑफिस का भी घेराव, तोड़फोड़ भी

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया. पुलिस कार्यालय के आगे लगे बोर्ड को भी उखाड़ फेंका गया. प्रदर्शन कर रहे युवा का हुजूम पूरब सराय थाने पहुंचा. थाने के सामने खड़ी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया. इसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजा गया है.

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोलीकांड के विरोध में चेंबर आफ कॉमर्स ने आज मुंगेर बाजार बंद बुलाया है. चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी बाजार में व्यवसायियों से दुकान बंद करने की अपील करते दिखे. इस वजह से अधिकतर दुकानें भी बंद हैं. फिलहाल, मुंगेर का माहौल तनावपूर्ण है और जगह-जगह पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.

डीएम बोले- किसी के भी आदेश पर नहीं चली गोली

गोलीकांड पर मुंगेर के डीएम का कहना है कि दीनदयाल चौक पर उपद्रव और फायरिंग की जो घटना हुई थी, उसके बाद हालात को नियंत्रित किया गया. निश्चित तौर पर यह मुंगेर के लोगों के कारण ही संभव हो पाया था कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ और इसके लिए मुंगेर की जनता निश्चित तौर पर धन्यवाद की पात्र है.

मुंगेर के डीएम ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा बहुत बड़ी साजिश रची गई थी और उसी साजिश के कारण यह घटना घटी है जिसका बहुत जल्द खुलासा हो जाएगा. मुफस्सिल थानाध्यक्ष और बासुदेवपुर ओपी अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से हटा कर लाइन हाजिर कर दिया गया है. लोगों से अपील है कि सभी लोग अपने घरों में रहें और शांति व्यवस्था बनाए रखें.

मुंगेर के डीएम ने कहा कि पुलिस पर फायरिंग का आरोप लगा है तो एक बात स्पष्ट तौर पर हम लोग कहना चाहते हैं कि किसी प्रकार के बल प्रयोग का कोई आदेश नहीं दिया गया था और पुलिस पर लगे आरोपों की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है. पुलिस के स्तर पर यदि कोई लापरवाही हुई है तो सजा इतनी कड़ी दी जाएगी, जिसे याद रखा जाएगा.

27/10/2020

निकिता मर्डर केस पर बवाल, दिल्ली-मथुरा हाईवे जाम, परिवार बोला- 'यूपी जैसा न्याय' चाहिए
Report By :- ANKITA

हरियाणा के बल्लभगढ़ में सरेआम छात्रा की हत्या के मामले में बवाल बढ़ गया है. पीड़ित परिवार सड़क पर बैठ गया है. इस वारदात को लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है. पुलिस ने भले ही मुख्य आरोपी तौसिफ समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन लोगों की नाराजगी फूटी है. धरने पर बैठा पीड़ित परिवार लगातार इंसाफ की मांग कर रहा है. परिवार ने दिल्ली-मथुरा हाईवे को जाम कर दिया है.

परिवार का कहना है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं कि अगर यूपी में अपराधियों का एनकाउंटर हो सकता है तो हरियाणा में क्यों नहीं हो सकता है. हमें यूपी जैसा न्याय चाहिए. हम हमेशा बीजेपी के साथ खड़े रहे हैं, लेकिन आज हमारे साथ कोई नहीं है. न तो बीजेपी वाले आएं और न ही कांग्रेस या बीएसपी वाले.

निकिता के परिवार का कहना है कि यह लड़का कई साल से निकिता को तंग कर रहा था. हमने 2018 में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद लड़के के परिवारवालों ने हाथ-पैर जोड़ लिए. हमने भी सोचा और मामला वापस ले लिया. उसके बाद कोई दिक्कत नहीं थी.

निकिता के परिवार का कहना है कि तौसिफ कुछ दिनों से लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था. सोमवार शाम को लड़की पेपर देकर बाहर निकल रही थी. तौसिफ आया और जबरदस्ती गाड़ी में खींचने लगा. जब लड़की नहीं मानी तो उसने गोली मार दी. न तो लड़की, न परिवार और न कोई और, शादी के पक्ष में था.

फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है, जिसके लिए एसआईटी गठित कर दी गई है और राजपत्रित स्तर के अधिकारी इसकी जांच करेंगे. उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा साक्ष्य जुटाकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की कोशिश रहेगी. इस मामले में सभी लोग संयम बनाए रखे.

Want your business to be the top-listed Media Company in Ranchi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Ranchi
834010