ADI VARTA

ADI VARTA

Share

Photos from ADI VARTA's post 07/06/2026

वीरों की धरती झारखंड से भारत में पहली बार आदिवासी बौद्धिक चेतना, संवाद और नेतृत्व को केंद्र में रखकर एवं टीम धुमकुड़िया द्वारा आयोजित "Adi वार्ता 1.0 – A Tribal Conclave" का भव्य शुभारंभ हुआ।

यह दो दिवसीय कॉन्क्लेव आदिवासी समाज के विचार, संस्कृति, नेतृत्व, चुनौतियों और संभावनाओं पर सार्थक विमर्श का एक ऐतिहासिक मंच है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस का विधिवत उद्घाटन महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी द्वारा नगाड़ा बजाकर तथा टाना भगत समुदाय द्वारा तूर-तुरी की मंगलध्वनि के साथ किया गया।

आदिवासी समाज के लोगों के अपार स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद के कारण ऑड्रे हाउस का सभागार पूरी तरह खचाखच भरा रहा। प्रथम दिवस के सभी सत्रों, विचार-विमर्शों और पैनल चर्चाओं को उपस्थित जनसमूह ने भरपूर सराहना दी।

अब Adi वार्ता_A Tribal Conclave 1.0 का दूसरा और अंतिम दिन और भी महत्वपूर्ण होने जा रहा है, जहाँ विभिन्न विषयों पर गहन एवं प्रेरणादायक पैनल चर्चाएँ आयोजित होंगी।

आप सभी से आग्रह है कि ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से इस ऐतिहासिक आयोजन में अवश्य जुड़ें और इसे सफल बनाएं। हमारा सामूहिक प्रयास ही भविष्य में ऐसे बौद्धिक एवं सामाजिक संवादों को देश, राज्य, जिला, प्रखंड, गांव और टोला स्तर तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

आइए, संवाद से समाज और विचार से भविष्य का निर्माण करें।

04/06/2026

आदिवासी समाज की कहानियाँ, संघर्ष, संस्कृति और जीवन-दर्शन लंबे समय तक मुख्यधारा के विमर्श से दूर रहे हैं। लेकिन आज आदिवासी सिनेमा और रंगमंच इन अनुभवों को नई अभिव्यक्ति दे रहे हैं। इन्हीं सवालों और संभावनाओं पर संवाद के लिए और लेकर आ रहे हैं “ADI-वार्ता” का एक विशेष सत्र —

“आदिवासी सिनेमा और रंगमंच : सौंदर्य और संघर्ष”
यह चर्चा केवल कला और मनोरंजन तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इस बात पर भी विचार करेगी कि आदिवासी समुदाय की पहचान, इतिहास, भाषा और सामाजिक सरोकारों को सिनेमा एवं रंगमंच किस प्रकार अभिव्यक्त कर रहे हैं।

इस विशेष पैनल में शामिल होंगे — निरंजन कुजूर | नितेश कच्छप | बिजू टोप्पो | लखन सोरेन | मधु भगत
ये सभी अपने रचनात्मक अनुभवों, संघर्षों और दृष्टिकोणों के माध्यम से आदिवासी कला-जगत की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डालेंगे।
यदि आप आदिवासी कला, संस्कृति, सिनेमा, रंगमंच और सामाजिक बदलाव में रुचि रखते हैं, तो यह संवाद आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

आइए, आदिवासी अभिव्यक्ति की इस यात्रा के सहभागी बनें और अपनी उपस्थिति से इस ऐतिहासिक पहल को और अधिक सार्थक बनाएं।

ार्ता — जहाँ आदिवासी विचार, कला और समाज मिलकर भविष्य का संवाद रचते हैं।

04/06/2026

जोहार साथियों! 🌿✨

क्या आप पत्रकारिता, जनसंचार, मीडिया अध्ययन या सामाजिक विमर्श में रुचि रखते हैं? क्या आप जानना चाहते हैं कि मुख्यधारा मीडिया में आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व किस रूप में होता है और इसे बेहतर बनाने की दिशा क्या हो सकती है?

लोकतंत्र 19 और टीम धुमकुड़िया, झारखंड प्रस्तुत कर रहे हैं "आदि वार्ता – A Tribal Conclave", जहाँ देश के प्रतिष्ठित पत्रकार, संपादक और मीडिया विशेषज्ञ एक महत्वपूर्ण संवाद में शामिल होंगे।

🗓️ 6 एवं 7 जून
🕘 समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
📍 स्थान: ऑड्रे हाउस, मोराबादी, रांची

🎙️ विशेष सत्र: "आदिवासी समाज का मीडिया में प्रतिनिधित्व (Seniors)"

इस चर्चा में आशीष तिग्गा (हिंदुस्तान), शुभम तिग्गा (द इंडियन एक्सप्रेस), नालिना मिज़ (Scroll.in), यामिल कश्यप (स्वतंत्र पत्रकार) और सुरेंद्र सोरेन (पूर्व प्रेसिडेंट, प्रेस क्लब) अपने अनुभव, विचार और दृष्टिकोण साझा करेंगे।

📚 मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज़्म और मीडिया स्टडीज़ के विद्यार्थियों के लिए यह एक दुर्लभ अवसर है—मीडिया की वास्तविक चुनौतियों, संभावनाओं और आदिवासी विमर्श को समझने का।

आइए, संवाद का हिस्सा बनें।
परंपरा से परिवर्तन तक — आदिवासी विचारों का समागम।






🌱🎙️📖

Telephone

Address


Harmu Housing Colony
Ranchi
834002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ADI VARTA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Ranchi.