The Ranchi News Scope 01

The Ranchi News Scope 01

Share

07/05/2026

रांची पुलिस ने 24 घंटे के अंदर राइफल लूटकांड का किया खुलासा, हथियार बरामद

Ranchi: जिले के रातू थाना क्षेत्र के मलमाडू में हुए राइफल लूट और मारपीट मामले का खुलासा रांची पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कर लिया है. पुलिस ने लूटी गई लाइसेंसी राइफल (Rifle Robbery Case) बरामद कर ली है, साथ ही घटना में प्रयुक्त पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया गया है.

7 आरोपी गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि बीते पांच मई की रात तारूप निवासी सतीश कुमार महतो एवं उनके मित्र मदन अरोड़ा के साथ अज्ञात हमलावरों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, तथा सतीश कुमार की लाइसेंसी राइफल लूट ली थी. पुलिस ने घटना में शामिल पांच युवकों एवं राइफल छिपाने में सहयोग करने वाले अन्य युवकों समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस पूरे मामले का खुलासा जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेगी.

07/05/2026

राँची में सनसनीखेज खुलासा: अवैध संबंध के शक में कमलेश कुमार की हत्या, 3 गिरफ्तार

Ranchi: टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में हुई कमलेश कुमार की हत्या मामले का राँची पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पूरे मामले की गुत्थी सुलझा ली है।

क्या है मामला?

03 मई 2026 को टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के मानकी डीपा रिंग रोड किनारे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। मृतक की पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई थी। प्रारंभिक तौर पर इसे सड़क हादसा बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में मामला हत्या का निकला।

कैसे हुआ खुलासा?

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी की। जांच के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया:

* शिवनाथ कुमार सिंह (33 वर्ष)
* अंगिता देवी (28 वर्ष)
* साहिल राजा (19 वर्ष)

हत्या की साजिश और वारदात

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया �

06/05/2026

राँची में दिखी जलपरी

झारखंड के हजारीबाग और रामगढ़ में ब्रेस्ट कैंसर के सबसे ज्यादा मरीज पाए गए: डॉ सतीश शर्मा 05/01/2025

https://youtu.be/bWol6_v-zK0?si=atM14PnMCuatZaJr

झारखंड के हजारीबाग और रामगढ़ में ब्रेस्ट कैंसर के सबसे ज्यादा मरीज पाए गए: डॉ सतीश शर्मा झारखंड के हजारीबाग और रामगढ़ में ब्रेस्ट कैंसर के सबसे ज्यादा मरीज पाए गए: डॉ सतीश शर्मारांची : झारखंड में प्रथम कै....

Want your school to be the top-listed School/college in Ranchi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Ratu Road
Ranchi
834005