The Rampur Digital

The Rampur Digital

Share

12/06/2026

#साइबर फ्रॉड कर ठगी गयी धनराशि में से ₹ 83,500/- थाना साइबर क्राइम जनपद रामपुर द्वारा पीड़ित के बैंक खाते में वापस करायी गयी

#शिकायतकर्ता #गौरव वैश्य पुत्र सुनील कुमार निवासी मौ0 जिले दरान थाना तहसील शाहाबाद जिला रामपुर द्वारा थाना साइबर क्राइम रामपुर पर एक लिखित शिकायती पत्र ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर धनराशि ₹ 10,22,550/- रुपये साइबर फ्राड करने के संबंध में दिया था ।

#अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान द्वारा साइबर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में श्री सोमेन्द्र मीना पुलिस अधीक्षक, रामपुर व श्री अनुराग सिंह अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल ऑफिसर साइबर अपराध के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम जनपद रामपुर द्वारा प्रकरण में जांच के मध्य तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए त्वरित कार्यवाही की गयी, इस कार्यवाही के फलस्वरूप आवेदक से धोखाधडी कर ठगी गयी धनराशि में से ₹ 83,500/- पीड़ित के बैंक खाते में वापस करायी गयी । शेष धनराशि को वापस कराये जाने के प्रयास किया जा रहे है ।

उक्त बरामदगी एवं सराहनीय कार्य के लिए पीडित श्री गौरव वैश्य पुत्र सुनील कुमार निवासी मौ0 जिले दरान थाना तहसील शाहाबाद जिला रामपुर द्वारा आभार प्रकट किया गया । निश्चित ही थाना साइबर क्राइम रामपुर की इस कार्यवाही से जनता के मन में रामपुर पुलिस के प्रति विश्वास सदृढ हुआ है।

बरामदगी का विवरण –
धनराशि ₹ 83,500/- ( तिरासी हजार पांच सौ रुपये )

12/06/2026

#युवाओं को राष्ट्रहित के लिए आगे आने का संदेश माई भारत के ने फस्ट चैंलेज अभियान के पोस्टरों का विमोचन

#युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माई भारत) द्वारा संचालित नेशन फर्स्ट चैलेंज अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जागरूकता पोस्टरों का विमोचन किया गया।

#इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने, सतत कृषि को प्रोत्साहित करने, पर्यटन संवर्धन तथा सार्वजनिक परिवहन के उपयोग जैसे विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान गर्व से स्वदेशी चुनें-सही चुनाव से ही सेहत की शुरुआत होती है पब्लिक ट्रांसपोर्ट चुनें भारत की सुंदरता को जानें तथा सतत खेती, सतत जीवन विषयों पर आधारित पोस्टरों का अनावरण किया गया। इन संदेशों का उद्देश्य युवाओं को जिम्मेदार नागरिकता, पर्यावरण संरक्षण तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जोड़ना है।
जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि देश के युवाओं की ऊर्जा एवं नवाचार क्षमता विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री आनंद कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट श्री सालिक राम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी ने मिलकर नेशन फर्स्ट की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित से जुड़े सकारात्मक संदेशों के प्रसार का संकल्प लिया।
जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत श्रीमती नीतू बोहरा ने बताया कि नेशन फर्स्ट चौलेंज भारत सरकार द्वारा मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से संचालित एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को जिम्मेदार नागरिकता, टिकाऊ जीवनशैली अपनाने तथा स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से मेरा युवा भारत पोर्टल के माध्यम से इस अभियान से जुड़कर जन-जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।

Want your business to be the top-listed Media Company in Rampur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Rampur
244901