I Support AIIMS Kashipur
मेरा तीन लोकसभा सीटों (गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-उधम सिंह नगर) की संयुक्त जनता से विनम्र निवेदन है कि सभी सांसद उम्मीदवारों से एम्स काशीपुर के बारे में जरूर सवाल करें।
कोई भी इस मुद्दे की खबर नहीं ले रहा, यही वो चाहते है l
कृपया गहरी नींद से उठें , और अपने हक की आवाज़ उठाये l
Case Study No. 6
Case Study No. 5 मे पहले आप जान चुके हैं, ट्रेन में मेरे साथ आ रहे काशीपुर निवासी एक जागरुक ब्यक्ति के साथ हुई वार्ता के कुछ अंश और वार्ता का निचोड़ आप के सामने रख रहा हूं l
पहले मैंने उनसे अनजान बनकर बात की और इस आंदोलन के बारे में उनके विचार जानें l
उन्होंने बहुत सकारात्मक उत्तर दिया l उन्होंने कहा कि जो भी कर रहा है वह अच्छा काम कर रहा है और मैं भी लोगों को जागरूक करूंगा जितना हो सके मैं भी योगदान दूंगा l
वे इस आन्दोलन से पूर्णतः सहमत थे और बातो बातो में आखिरकार हम मुख्य बिंदु पर पहुंच गए l
Aiims Kashipur को काशीपुर के ही कुछ लोग नहीं चाहते l ये वो लोग हैं जिनका इसमे अपना निजी स्वार्थ छिपा है l ये कुकुरमुत्ते की तरह शहर में फेले हुए निजी अस्पतालों के मालिक हैं जो किसी भी कीमत पर नहीं चाहते कि एम्स काशीपुर एक हकीकत बने l हाल ही में किए गए सर्वे के अनुसार इनका संख्या लगभग 500 या इससे अधिक भी हो सकती है l आप काशीपुर की किसी भी सड़क पर निकल जाइये , हर जगह इनकी ही भरमार है l
उन्हें बहुत बड़े नेताओं का समर्थन प्राप्त है उन्होंने भी अस्पतालों में निवेश किया है l जो किसी भी कीमत पर नहीं चाहते कि एम्स काशीपुर मे निर्मित हो l
अब आप समझ सकते हैं कि हमें किससे लड़ना है और यह लड़ाई कितनी संघर्षशील होने वाली है l
उन्होंने बहुत तथ्यपरक बात कही आख़िरकार वह काशीपुर को मुझसे ज़्यादा अच्छी तरह जानते है l उन्होंने यह भी कहा इस मुहिम को शुरू करने वाले को भी खतरा है ये लोग बहुत खतरनाक हैं lये लोग अपने हितो के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं l
उनकी ये बात सुनकर मेरे अंदर कपकपी छूट गई l मैं बहुत डर गया था l उसी समय मुझे नहीं पता कि मुझमें कहाँ से साहस आया मैंने उन्हें अपने बारे में बताया कि मैं इस आंदोलन के लिए लोगों को उनके हक के लिए जगाने की कोशिश कर रहा हूं l
फ्लू से उबरने समय, सोचने के लिए बहुत समय मिला और
मैंने निश्चय किया कि मैं चुपचाप इस उद्देश्य के लिए अपना प्रयास जारी रखूंगा जब तक हम अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते l
मैं इन लोगो से भी नहीं डरने वाला lइनसे जो हो सकता है कर ले lमैं इस आंदोलन के लिए अपना प्रयास जारी रखूंगा l
दोस्तो, अगले साल अप्रैल - मई 2024 में 18 वीं लोकसभा के चुनाव होने हैं और यही एकमात्र सही समय है जब हम अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं l ऊपर बैठे प्रबुद्ध मंडल और नीति निर्माताओ तक अपनी हक़ की मांग तक पहुंचा सकते हैं l
इसके लिए हमें अभी से युद्धस्तर पर जुटना होगा l कमर कस लो साथियो l
नज़रअंदाज़ करना बहुत भारी पड़ेगा lअगर हमने किया तो हमको भारी पड़ेगा l अगर उन्होंने हमें किया तो उनको भारी हम पड़वा देंगे l
01/08/2023
कल वाले भाई साहब से आज फिर विचारविमर्श आगे बढ़ा l आज फिर एक बार मैंने उनका डाउट क्लियर करने की कोशिश की l नीचे मैं अपने उत्तर का स्क्रीनशॉट संलग्न कर रहा हूं l कृपया इसे पढ़ें और मानचित्र के अगले फोटो के साथ इसे साथ फिर से पढ़े ,जिस मानचित्र को मैं पहले भी साझा कर चुका हूं l
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Kashipur
Ramnagar