NeemkathanaLive.com

NeemkathanaLive.com

Share

14/06/2025

दो दिन से से टीवी और सोशल मीडिया पर अहमदाबाद प्लेन क्रैश के फोटो और वीडियो दिख रहे हैं और कई कहानियाँ भी सामने आ रही हैं ।
एक व्यक्ति लंदन रहता था , कुछ दिन पहले उसकी वाइफ की मृत्यु हुई थी और उसकी अंतिम इच्छा के अनुसार वो उसका अस्थि कलश अपने गांव के तालाब में प्रवाहित करने आया था और इस हादसे का शिकार हो गया ।
राजस्थान की एक डॉक्टर अपने पति और तीन छोटे छोटे बच्चों के साथ लंदन शिफ्ट होने जा रही थी और पूरा परिवार इस हादसे का शिकार हो गया ।
एक महिला की कुछ महीने पहले शादी हुई थी और उसका पति लंदन रहता था , अब पति ने पत्नी को अपने पास बुलाया था और वो हँसी ख़ुशी वहाँ जा रही थी ।
एक मणिपुर की बिटिया ने अप्रैल में एयर होस्टेस के रूप में जॉइन किया था ।
कई सारे परिवार इस हादसे का शिकार हो गए ।
कितने सारे स्वप्न पूरे होने से पहले ही टूट गए ।
कभी कभी लगता है कि क्या ही है ये जीवन , हम प्लानिंग तो सालों की करते हैं पर पता हमे अगले क्षण का नहीं रहता ।
मैं ये नहीं कह रहा कि हमे भविष्य की प्लानिंग नहीं करनी चाहिए , पर हमे अपने जीवन को इस तरह से जरूर जीना चाहिए कि अपने अंतिम क्षण में , चाहे वो कभी भी आए , हमे ये मलाल ना रहे कि इस धरती पर आए भी और कुछ सार्थक भी ना कर पाएं ।
हम अक्सर अपना अधिकांश समय नकारात्मक और व्यर्थ बातों में व्यतीत कर देते हैं , लड़ाई , झगड़ा , विवाद , अपने आस पास वालों से और कभी तो अपने परिजनों से भी ।
और अंतिम क्षणों में रह जाता है सिर्फ़ पछतावा ।
आइए कोशिश करते हैं कि आगे का जीवन सार्थक और सकारात्मक ढंग से जीयें, ये अहमदाबाद प्लेन क्रैश में प्राण गंवाने वाले सभी दिवंगत आत्माओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।



Air India crash news today

Air India plane crash 2025

Air India emergency landing

Air India latest accident

Air India crash video

Air India incident live update

Air India crash survivors list

Air India pilot error news

Air India crash victims list

Air India crash passenger details

Air India crash family reactions

Air India crash survivor interview

Emotional stories Air India crash

26/07/2023

अपने जमाने में हमारे हाथों द्वारा बनाई हुई लग्जरी गाड़ी हम इसी को चलाकर आनंद लेते थे। इस गाड़ी को देखकर हमें बहुत गर्व होता था क्योंकि इसका निर्माण हमारे अपने हाथों से हुआ था। उस समय के खिलौनों की तुलना में, यह गाड़ी हमारे लिए अद्भुत और विशेष थी, और हम इसे चलाकर आनंद का मजा लेते थे।

आजकल के खिलौनों के माध्यम से वह गाड़ी के रोमांचक पलों को कौन याद करेगा? हमारे जमाने में जो एक सामान्य गाड़ी थी, वही आजकल के बच्चों के लिए एक आम खिलौना बन गई है। गेम और एंटरटेनमेंट के नए स्रोतों के आगमन के साथ, हमारे जीवन की यादें उस अद्भुत गाड़ी के साथ जुड़ी हुई हैं, जो हमें वापस बचपन के सुंदर पलों की याद दिलाती है।

Want your school to be the top-listed School/college in Rajsamand?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Rajsamand