Top Neurons
13/11/2024
*सुजीत बनेगा अपने गांव से पहला डॉक्टर*
देश की प्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही जिसे अब संत रविदास नगर के रूप में जाना जाता है। यह जिला पूर्व में वाराणसी का हिस्सा था। इस भदोही जिले में अधिकतर लोग कालीन व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। भदोही जिले में वरुणा नदी के किनारे बसा हुआ एक छोटा सा गांव गोपीपुर है। यह गांव जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूरी पर है। गांव में अधिकतर लोग कृषि मजदूरी अथवा कालीन बुनकर हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं। शहर आने के लिए यातायात के भी सीमित संसाधन हैं। इसी कारण यहां उच्च शिक्षा की ओर रुझान कम है।
गोपीपुर गांव एक सीमान्त किसान श्री राजेश अपने चार बच्चों का लालन-पालन बहुत मुश्किल से कर पा रहे थे। अपने प्रतिभाशाली बेटे सुजीत कुमार के नवोदय विद्यालय भदोही से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उनके सामने एक यक्षप्रश्न था कि विषम आर्थिक स्थिति में अपने बेटे का डाक्टर बनने का सपना कैसे पूरा करें?
नीट की तैयारी करने के लिए कोचिंग की फीस, किसी बड़े शहर में पढ़ाई रहने खाने की व्यवस्था उनके के लिए दूर का सपना था। जिसे पूरा करना असम्भव था।
सुजीत कुमार को अपने किसी साथ के छात्र से टॉप न्यूरॉन्स की जानकारी मिली। जानकारी के बाद सुजीत कुमार ने इसके लिए आवेदन किया। टॉप न्यूरॉन्स की चयन प्रक्रिया को पूरा करते हुए 2022 में सुजीत ने टॉप न्यूरॉन्स की स्कालरशिप प्राप्त की। जयपुर में होस्टल रहकर 11वीं और 12वीं कक्षा पढ़ाई के साथ-साथ एलेन में नीट की कोचिंग की सुविधा प्राप्त की। 2024 की नीट परीक्षा में शामिल होकर प्रथम प्रयास में ही सुजीत कुमार ने परीक्षा उत्तीर्ण की गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया है।
सुजीत कुमार अपने टॉप न्यूरॉन्स परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहता कि "मुझे जो मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराये उन्हें में जीवन पर्यन्त नहीं भुला पाऊंगा। मैं इस परिवार का अभिन्न अंग हूं और भविष्य में मेरे क्या दायित्व हैं ? उनका मुझे अहसास है।"
सुजीत कुमार के पिता श्री राजेश कहते कि "मुझे तो कोई दैवीय चमत्कार सा लगता है कि लगभग एक हजार की आबादी वाले मेरे गांव में मेरा बेटा पहला डाक्टर बनकर आयेगा, इसका गांव लोगों पर भी असर पढ़ेगा और उनमें अपने बच्चों को पढ़ाने के ललक बढ़ेगी। भावुक होते हुए श्री राजेश जी ने कहा कि इस वर्ष जैसी खुशियां लेकर दिवाली हमारे घर में आई है वैसी खुशी सबके घरों में हो।"
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Website
Address
Pratham Shiksha Charitable Trust
Raj
Opening Hours
| Monday | 10am - 6pm |
| Tuesday | 10am - 6pm |