Netritva Sadhana Foundation

Netritva Sadhana Foundation

Share

21/01/2026
Photos from Netritva Sadhana Foundation's post 22/11/2025

इस वर्ष के CGPSC सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं, और यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि हमारे नेतृत्व साधना केंद्र (NSK), रायपुर से चार छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है — जिनमें 3 मुख्य सूची में और 1 प्रतीक्षा सूची में शामिल हैं।

1. सुष्मिता (बेमेतरा) — डिप्टी कलेक्टर

2. यामिनी (दुर्ग/मोहला) — डिप्टी पुलिस अधीक्षक

3. दुर्योधन (कांकेर/बस्तर) — सहकारी अधिकारी

4. मनीषा (कोरिया/सरगुजा) — आबकारी निरीक्षक (प्रतीक्षा सूची)

इन सभी ने हमारे रायपुर कैंपस में निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्राप्त की है और अभी रायपुर कैंपस में ही रह रहे हैं।

हम आशा करते हैं कि ये नवचयनित अधिकारी NSK की उस मूल भावना को आगे बढ़ाएँगे —
एक न्यायपूर्ण, समतामूलक और मानवीय समाज का निर्माण, जैसा बाबासाहेब अंबेडकर, महात्मा गांधी और भगत सिंह ने कल्पना की थी।

हम अपने सभी मित्रों, शुभचिंतकों, मार्गदर्शकों और समर्थकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
आपके विश्वास और समर्थन ने ही इन यात्राओं को संभव बनाया है|

हमारी कोशिश होगी कि समाज के संसाधनों और सामाजिक ऋण के तौर पर तैयार हो रहा यह कार्य, इसके विद्यार्थियों द्वारा भी उसी भाव से आगे भी जारी रहे।

सादर,
नेतृत्व साधना केंद्र – बचपन बनाओ परिवार

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Raipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Yog Bhavan Gate No 2 Fundhar Near Airport Road Raipur
Raipur
492012

Opening Hours

Monday 10am - 7pm
Tuesday 10am - 7pm
Wednesday 10am - 7pm
Thursday 10am - 7pm
Friday 10am - 7pm
Saturday 10am - 7pm