UTD NSS Pt.RSU
11/12/2022
!!जागरूकता ही है समाधान!!
विश्व एड्स दिवस पर संकल्प ले कि, जागरूकता की ज्योत जलाएंगे। स्वयं जागरूक रहेंगे और सबको जागरूक करेंगे।
Anurag Thakur A S Kabir
Neeta Bajpai RD Nss Bhopal PMO India CMO Chhattisgarh
31/10/2021
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्लास्टिक के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संदेश।
राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में रायपुर जिला में 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले क्लीन इंडिया अभियान (प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान) का आज 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के दिन समापन कार्यक्रम का आयोजन रायपुर शहर के गोल बाजार में किया गया ।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने का है , खास तौर पर ऐसे प्लास्टिक जो कि गल नहीं सकते । इसका उपयोग कम से कम करे।
स्वयंसेवको द्वारा रायपुर शहर के गोल बाजार में जहां काफी मात्रा में लोगो की आवाजाही होती है जिसके कारण प्लास्टिक का भी उपयोग भारी मात्रा में किया जाता है, ऐसे स्थान में प्लास्टिक मुक्त भारत का अभियान चला कर लगभग 200 किलो ग्राम प्लास्टिक इकट्ठा कर दुकानों व समान लेने आए बाजार में लोगों से चर्चा कर , उनसे निवेदन कर व गीत कविता नारों के साथ कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करने का सन्देश दिया गया।
कार्यक्रम में अतिथि सांसद श्री सुनील सोनी जी ने लोगो को स्वच्छता के प्रति सन्देश देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के सपने को साकार करने हेतु संकल्प लेने का आग्रह किया।
रासेयो रायपुर जिला के जिला संगठक डॉ. एल एस गजपाल जी ने बताया की प्लास्टिक हमारे लिए बहुत हानिकारक है, तथा हमें इसका उपयोग कम से कम करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में रासेयो रायपुर जिला के जिला संगठक डॉ. एल एस गजपाल जी, विश्वविद्यालय अध्ययनशाला इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमलेश शुक्ला जी, श्रीकांत पांडेय जी (राज्य निर्देशक नेहरू युवा केन्द्र संगठन, छत्तीसगढ़) , अर्पित तिवारी जी जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र रायपुर, विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारी एवं रासेयो के स्वयंसेवक लगभग 200 की संख्या में उपस्थित रहें।
A S Kabir ए एस कबीर
Anurag Thakur
Sunil Soni
PMO India
UTD NSS Pt.RSU
CMO Chhattisgarh
National Unity Day
Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS India
NYKS Chhattisgarh NYKS india
NYKS NYKS Chhattisgarh NYKS india
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Raipur