AMURT Global
17/11/2025
गुलमोहर स्कूल के 12वीं के छात्रों ने जरूरतमंदों के बीच 30 कंबल और कॉपी का वितरण किया
जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं टेल्को स्थित गुलमोहर स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्रों ने सामाजिक सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने आनंद मार्ग प्राइमरी स्कूल के बच्चों के बीच कॉपी तथा आनंद मार्ग जागृति प्रांगण में चयनित जरूरतमंदों के बीच 30 कंबलों का वितरण किया।
कार्यक्रम के दौरान सुनील आनंद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “नर सेवा नारायण सेवा” इसलिए कहा जाता है क्योंकि जब हम मनुष्य की सेवा करते हैं तो ईश्वर प्रसन्न होते हैं। मानव जीवन का उद्देश्य भी परमात्मा को प्रसन्न करना ही है। उन्होंने कहा कि “मानव सेवा ही माधव सेवा है।”
गुलमोहर स्कूल के छात्रों द्वारा किए गए इस सेवा कार्य से उपस्थित लोग अत्यंत प्रसन्न हुए और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Amurt Bhavan, Baba Quarter Road, Baglata
Purulia
723215