Pushkar Mishra
08/02/2026
शोर-शराबा, धूम-धड़ाका,
हँसी, अभिनय और धमाल।
किलकारी में सजेगा मंच,
राष्ट्रीय बाल नाट्य महोत्सव कमाल।
दिनांक 8 से 12 फरवरी 2026 तक किलकारी, पटना द्वारा 'किलक-किलक' राष्ट्रीय बाल नाट्य महोत्सव 2026 का आयोजन प्रेमचंद रंगशाला एवं किलकारी प्रेक्षागृह में किया जा रहा है।
इस महोत्सव में नई दिल्ली, असम और बेंगलुरु के नाट्य दलों के साथ पटना, गयाजी, मुज़फ़्फ़रपुर, भागलपुर, मुंगेर, पूर्णियां एवं दरभंगा प्रमंडल के बाल भवनों के बच्चे नाटकों की प्रस्तुति देंगे।
साथ ही इस महोत्सव के अवसर पर किलकारी के प्रमंडल बाल भवनों द्वारा अलग-अलग जिलों की कला संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाई जा रही है।
यह महोत्सव बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने, मंच अनुभव पाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक सुनहरा अवसर है।
#राष्ट्रीय_बाल_नाट्य_महोत्सव
#बाल_रंगमंच
ा_मंच
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Purnea