The Pm Media

The Pm Media

Share

08/07/2026

पटना के LNJP अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को मरीजों ने अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं से अवगत कराया। मरीजों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में जांच की सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद डॉक्टर उन्हें बाहर के निजी केंद्रों पर जांच कराने के लिए भेज रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी, अव्यवस्था और कई प्रशासनिक अनियमितताएं भी सामने आईं। मरीजों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

शिकायत मिलने के बाद डॉ. श्याम किशोर को स्पष्टीकरण के लिए सचिवालय तलब किया गया, जबकि ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए डॉ. राकेश रोशन को भी जवाब देने के लिए बुलाने का आदेश जारी किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता सरकारी अस्पतालों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज, सभी आवश्यक जांच सुविधाएं और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने चेतावनी दी कि मरीजों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Want your business to be the top-listed Media Company in Purnea?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Purnea