Swarg HAI APNA PAHAD
24/06/2026
कमल रावत -
ल्वाली-कालेश्वर मोटर मार्ग पर पटवारी चौकी के समीप हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। इस दुर्घटना में अभिषेक (लगभग 40 वर्ष) की असामयिक मृत्यु हो गई, जबकि कुणाल रौतेला (40 वर्ष), विशाल यादव (22 वर्ष) एवं प्रिंस कुमार (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
यह घटना केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि संबंधित विभागों एवं अधिकारियों की घोर लापरवाही का भी परिणाम प्रतीत होती है। जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहाँ लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व दैवीय आपदा के दौरान सड़क का लगभग 35 मीटर से अधिक हिस्सा क्षतिग्रस्त एवं बह चुका था। इस संबंध में मेरे द्वारा कई बार क्षेत्र पंचायत (बीटीसी) की बैठकों में विषय को प्रमुखता से उठाया गया तथा संबंधित प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग एवं अधिशासी अभियंता को लिखित रूप से भी अवगत कराया गया था कि यदि समय रहते इस स्थान पर सुरक्षा एवं उपचारात्मक कार्य नहीं किए गए तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
यह घटना केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि संबंधित विभागों एवं अधिकारियों की घोर लापरवाही का भी परिणाम प्रतीत होती है। जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहाँ 06/08/2025 छः अगस्त दो हज़ार पच्चीस को दैवीय आपदा के दौरान सड़क का लगभग 35 मीटर से अधिक हिस्सा क्षतिग्रस्त एवं बह चुका था। इस संबंध में मेरे द्वारा कई बार क्षेत्र पंचायत (बीटीसी) की बैठकों में विषय को प्रमुखता से उठाया गया तथा संबंधित प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग एवं अधिशासी अभियंता को लिखित रूप से भी अवगत कराया गया था कि यदि समय रहते इस स्थान पर सुरक्षा एवं उपचारात्मक कार्य नहीं किए गए तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार ध्यान आकर्षित करने के बावजूद न तो विभागीय अधिकारियों ने इस विषय को गंभीरता से लिया और न ही समय पर आवश्यक कार्यवाही की गई। आज उसी स्थान पर यह दुखद घटना घटित होना अनेक गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
क्या क्षेत्र पंचायत की बैठकें केवल औपचारिकता बनकर रह गई हैं? क्या जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों का कोई महत्व नहीं रह गया है? यदि समय रहते संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्य किए गए होते, तो संभवतः इस दुखद घटना को टाला जा सकता था।
अतः शासन एवं जिला प्रशासन से मांग है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारियों एवं विभागों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील एवं क्षतिग्रस्त सड़कों पर तत्काल सुरक्षा कार्य कराए जाएं, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी पीड़ा न सहनी पड़े।
Kamal Rawat कमल रावत
ग्राम सभा प्रधान
हम बनाएंगे ऐसा गीत आप इन्हे यूट्यूब पर भी सुनिए, हमारे चैनल का लिंक कमेंट बॉक्स में हैं
खाने के लिए तो सब आ जायँगे पर सफाई करने के लिए बीरा भंडारी की टीम आएगी, पौड़ी का दृश्य, बहुत सुंदर काम
21/06/2026
🌿🙏 विश्व प्रसिद्ध मौरी मेले में आपका हार्दिक स्वागत है! 🙏🌿
हम उत्तराखंडवासियों, विशेषकर पौड़ी क्षेत्र के लोगों के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि दुनिया के सबसे लंबे समय तक चलने वाले मौरी मेले का आयोजन हमारी धरती पर होता है।
पिछले लगभग छह महीनों से ग्राम सभा तमलाग, पट्टी गगवाड़ स्यूँ में पवित्र पांडव मण्डाण निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। इन दिव्य और ऐतिहासिक मण्डाणों को देखने के लिए श्रद्धालुओं और दर्शकों का उत्साह दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
यदि आप अभी तक इस अद्भुत सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजन का हिस्सा नहीं बन पाए हैं, तो यह सुनहरा अवसर हाथ से न जाने दें। कौन जाने, 12 वर्षों बाद फिर ऐसा अवसर मिले या न मिले!
✨ आप सभी सादर आमंत्रित हैं। आइए, हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, आस्था और परंपरा के इस अनूठे उत्सव का साक्षी बनें।
🕑 मण्डाण का समय:
• दोपहर : 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
• रात्रि : 9:00 बजे से प्रातः 1:00 बजे तक
🌺 आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। 🌺
कृपया हमारे यूट्यूब चैनल पर भी जाकर गीत सुनिए, जगमोहन सिंह जगमोरा जी की इस पजल का जवाब दीजिये
Nepalo Chula बल मि क्य छौं New Garhwali Song Puzzles 1236 Jagmohan Singh Rawat "Jagmora"
https://youtu.be/O_IdwdZ-1Uw
Lyrics:
जौंल्या भैजि धारचूला
तु तवाघाट धार चूळा
दार्चुला बटि लेकि आंदू
मैं थिच्वाणी खुणी मूला
हे जौंल्या भुला दार्चुला
झूलापुला पार झूला
मि धारचूला बटि लांदू
त्वै खिलाणो खुणी झूला
जबतक एकी देस आंचल
छाया दुइ भै कूर्मांचल
तबतक एकी भेस आंचल
छाया एकी गीत मांगल
चा डोट एक ह्वै नेपाल
चा कुमौ एक ह्वै गढ़वाल
रोटी बेटी धर्म त्योहार
स्वास्तिक जनी ह्वै ब्योहार
बल एक ही ब्वैका बाळा
क्वी ग्वारा अर क्वी काला
बल क्वी खांदा जन ग्वारा
अर क्वी चूला जन काला
बल घिस्यै घिस्यै की ग्वारा
ह्वा घुस्यै घुस्यै की स्वारा
ता रुस्यै रुस्यै की काला
काली मा डूबी म्वारा
काली नदी कु दूद प्यैकि
दगड़ दाजू भुला हुयां छौं
इजा का दुयी काख रैकि
दगड़ खांदू चुला हुयां छौं
जौलजीबी थौळ मेळा
काली गोरी जन मेला
मि पंचाचूली ब्योळा छौं
नेपालौ चूला मि क्य छौं?
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
PAURI GARHWAL
Pauri
246159