Online Kotdwar

Online Kotdwar

Share

Photos 04/05/2016

उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर आजकल आग लग रही है बडे दुःख की बात है हरे भरे जंगल जल रहे है अगर आपके आसपास आग लग रही हो तो कृपया कर 9208008000 पर कॉल कर अवगत कराये ताकि वनविभाग इस आग को बुझाने में मदत कर सके |

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग में सात लोगों की जान चल गई और 2269 हेक्टेयर जंगल बर्बाद हो गए. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फिलहाल हालात काबू में हैं. केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 3-4 दिन या अध‍िकतम एक हफ्ते में इस आग पर काबू पाया जा सकेगा.

हेलीकॉप्टरों ने बरसाया पानी

उत्तराखंड के जंगलों बेकाबू होती आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने रव‍िवार को पानी बरसाया. आग को बुझाने के लिए एक झील से पानी लेकर प्रभावित इलाकों पर पानी की बौछार करने के लिए भारतीय वायुसेना के एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने नैनीताल जिले में कई छोटी उड़ानें भरी. बहरहाल, ठीक से दिखाई न देने की वजह से पौड़ी में हवाई अभियानों के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर को तैनात नहीं किया जा सका. सरकार ने शनिवार को ये फैसला लिया था, जिसके बाद रविवार सुबह वायुसेना का एमआई-17 चॉपर आग बुझाने के अभियान में जुटे.

Want your business to be the top-listed Computer & Electronics Service in Pauri?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Pauri
246277