Rk News Pauri
पौड़ी पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया।
पौड़ी के विकास भवन सभागार के बाहर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं और सरकार की नीतियों को लेकर नाराजगी जताई।
11/05/2026
🚨 शांति भंग कर अराजकता फैलाने की कोशिश, पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर संभाला मोर्चा 🚨
थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते झगड़े में बदल गया, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया।
पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद लगातार शांति व्यवस्था भंग करने पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 05 व्यक्तियों — माधव, राजेश सिंह, अनीश, किशन व अमन को 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से सोशल मीडिया पर बहसबाजी और आरोप-प्रत्यारोप चल रहे थे। इसी विवाद ने 10 मई 2026 को झगड़े का रूप ले लिया।
👮♂️ पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर हालात को बिगड़ने से बचाया। #ऋषिकेश
🚨 देहलचौरी सड़क पर दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, महिला की मौत, चार घायल
जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र अंतर्गत देहलचौरी सड़क पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार अरकणी बैंड से करीब 800 मीटर आगे एक इको कार (UK13A-9418) अनियंत्रित होकर लगभग 50-60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। चौकी देहलचौरी पर तैनात कांस्टेबल बद्रीलाल ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार पांचों लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
बताया गया कि वाहन चालक रोहित थपलियाल रुद्रप्रयाग से शादी समारोह में शामिल होकर ग्राम भेंटा कोट ब्लॉक से वापस लौट रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल अनीता भट्ट को कांस्टेबल बद्रीलाल ने अपने निजी वाहन से उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
हादसे में घायल अन्य लोगों का उपचार बेस अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार सभी परिजन मौके पर मौजूद हैं।
🇮🇳 उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत गढ़वाल राइफल रेजिमेंट सेंटर पहुंचे।
लैंसडाउन स्थित शहीद भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड पहुंचने पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत तथा कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी द्वारा राज्यपाल का स्वागत किया गया।
इस दौरान सुरक्षा बलों द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Pauri