Astrologer Ravi Puri

Astrologer Ravi Puri

Share

20/06/2018

ईश्वर ने दूसरो को क्या दिया है ये देखने में हम लोग इतने व्यस्त होते है कि ईश्वर ने हमे क्या दिया है वो देखने का हमे वक़्त ही नही होता
🍃ईश्वर की हर रजा में हमे खुश रहना चाहिए 🍃
🚩श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा🚩

19/06/2018

विश्वास किसी पर इतना करो कि वो तुम्हे छलते समय खुद को दोषी समझे और प्रेम किसी से इतना करो कि उसके मन में सदैव तुम्हें खोने का डर बना रहे
🍁🍁श्री राम जय राम जय जय राम 🍁🍁

30/04/2018

हवन जरुरी क्यु है?

वेदों में हवन को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे अग्निहोत्र भी कहा जाता है। हमारे धर्म ग्रंथों में कहा गया है कि शुभ काम की शुरुआत हवन से करनी चाहिए। 16 संस्कारों में से एक भी संस्कार हवन के बिना पूरा नहीं होता है। वेदों के मुताबिक अग्निहोत्र उतना ही जरूरी है, जितना जीने के लिए पानी। यही कारण था कि प्राचीनकाल में दो समय का अग्निहोत्र करना हर व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग था।

हमारे ऋषि मुनि यह मानते थे कि आग में डाला हुआ कोई भी पदार्थ नष्ट नहीं होता है। हवन कुंड में डाला गया घी परमाणुओं में बदल जाता है। साथ ही, वह घी जो एक कटोरी में था, परमाणुओं के रूप में सारे घर में फैल जाता है। जिससे कई रोगों व दोषों का नाश होता है। अग्निहोत्र के विषय में जानने लायक एक बात यह भी है कि किसी चीज को आग में डालने से उसका दायरा, उसका क्षेत्र ही नहीं बढ़ता है, बल्कि उसके गुण भी बढ़ जाते हैं।

हवन करने से होते हैं ये फायदे- हवन सामग्री में कस्तूरी, केसर, अगर, तगर, चंदन, जटामांसी, इलायची, तुलसी, जायफल, जावित्री, कपूर व कपूर कचरी, गुग्गल, नागरमोथा, घी, फल, कंद, चावल, जौ, गेहूं, शहद, शक्कर, किशमिश, छुआरा, गिलोय, आदि पदार्थो का उपयोग प्रमुख रूप से किया जाता है। ये सभी औषधियां वायु को शुद्ध करती हैं। साथ ही, इनके प्रभाव से बीमारियों का नाश होता है। हवन में उपयोग किए जाने वाले सामान दुर्गंध दूर करने के अलावा वायुमंडल तक पहुंचकर मौसम का संतुलन भी बनाए रखते हैं।

वैज्ञानिक कारण- वैज्ञानिकों के अनुसार हवन करने पर फॉर्मेल्डीहाइड गैस पैदा होती है। यह गैस बिना परिवर्तित हुए वायुमंडल में फैल जाती है। इस गैस की यह विशेषता है कि जब यह वाष्प के साथ होती है तो कीटाणुनाशक का काम करती है। इसलिए हवन से जितनी भी फॉर्मेल्डीहाइड गैस पैदा होती है वह वायुमंडल को शुद्ध करती है।

🚩🚩जय माता दी 🚩🚩

Want your practice to be the top-listed Clinic in Patti?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Near Water Tank
Patti
143416