inPR
04/09/2015
बंजारन मेरी ग़ज़ल का लोकार्पण कर याद किये गये विशाल
पटना: ख्यातिलब्ध ग़ज़ल गायक चंदन दास और सोनाली ठाकुर के द्वारा स्वरवद्ध किये गये ओडियो सीडी बंजारन मेरी ग़ज़ल का लोकार्पण कालिदास रंगालय में किया गया । बंजारन मेरी ग़ज़ल जाने-माने पत्रकार व गीतकार अंजनी कुमार विशाल के द्वारा शब्दवद्ध किये गये ग़ज़लों का संग्रह है। ओडियो सीडी का लोकार्पण अंजनी कुमार विशाल की प्रथम जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप किया गया । श्रद्धांजलि समारोह में मौजूद पत्रकारों, बुद्धिजीवियों एवं कलाकारों ने विशाल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया । विशाल को याद करते हुए कई वक्ताओं ने अपने संस्मरण भी सुनाये। समारोह की अध्यक्षता हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष अनिल सुलभ ने की । उन्होंने इस अवसर पर कहा कि अंजनी कुमार विशाल सच्चे और अच्छे व्यक्तित्व थे । बाहैसियत पत्रकार विशाल समाचार और समाचार के कारणों को तो लिखते ही थे, वो समाचारों को पूर्णता तक पहुंचाते थे। पीड़ित व्यक्ति की सिर्फ दास्तां ही नहीं लिखते थे, बल्कि उसकी पीड़ा कैसे दूर हो यह समाधान भी लिखते थे। समारोह में मौजूद डा. शंकर ने विशाल के कई संस्मरण सुनाये । प्रो.ध्रुव कुमार ने भी अंजनी कुमार विशाल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता का इतिहास विशाल युग का जिक्र किये बगैर अधूरा होगा । परिमल राय, बी. एन. विश्वकर्मा, माेहन यादव, सुमन विशाल, कोमल विशाल, काजल विशाल, कुसुम विशाल ने भी अपने संस्मरण सुनाये। विशाल के द्वारा लिखी ग़ज़लों का शैलेन्द्र मिश्रा के द्वारा गायन भी किया गया ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Telephone
Website
Address
Patna
800008