Daily News Update

Daily News Update

Share

21/05/2026

आज का ज्ञानभारती मंगलम् पंचांग व राशिफल।
____________________________________

सभीको अनन्त शुभकामनायें, जिनका आज जन्मदिन है
रौद्र नामाब्द श्री संवत् २०८३ शाक १९४८ सौम्यायन सौम्य गोल: ग्रीष्म ऋतु अधिक ज्येष्ठ मास: शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि दिवा १:४५ बजे तक तत्पश्चात्त षष्ठी तिथि गुरुवार पुनर्वसु नक्षत्र दिवा ९:२६ बजे तक तत्पश्चात् पुष्य नक्षत्र गण्ड योग दिवा ४:१४ बजे तक तत्पश्चात् वृद्धि योग तत्कालिके बालव करण । सूर्योदय ५:०२ बजे सूर्यास्त १८:३५ बजे आज चन्द्रोदय प्रातः ९:२२ बजे तदनुसार २१ मई २०२६ ई०।
आज सूर्य मेष राशि और कृतिका नक्षत्र में रहेंगे तथा चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे । इन दोनों को पुनर्वसु नक्षत्र का साथ मिलेगा । इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा, पढ़ें आजके राशिफल के बारे में l

आज का राहुकाल दिवा १:३० से ३:११ बजे तक

मेष :- घर पर काम करते समय ख़ास सावधानी बरतें। घरेलू चीज़ों को लापरवाही से इस्तेमाल करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। शाम का वक़्त दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए अच्छा है, साथ ही छुट्टियों के लिए योजना भी बन सकती है। कोई आपको दिल से सराहेगा। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज़ या ख़बर दे सकता है। ऐसे बदलाव लाएँ जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। शादी के ठीक पहले के ख़ूबसूरत दिनों की याद ताज़ा हो सकती है - वही छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना और इज़हार गर्माहट पैदा करेंगे।
भाग्यांक: 1

वृष :- आज शान्त और तनाव-रहित रहें। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। बेहतर कामकाज के चलते आपको तारीफ़ मिल सकती है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं।
भाग्यांक: 1

मिथुन :- आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरी शिद्दत से जिएँ। ऐसा लगता है कि कुछ समय के लिए आप नितांत एकाकी है। सहकर्मी/सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज़्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की शख्त जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है।
भाग्यांक: 8

कर्क :- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेज़ी-से बढ़ेंगे। ऐसी हर चीज़ से परहेज़ करें, जिससे आपकी शक्ति नष्ट न हो। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुँचा सकता है, यहाँ तक कि नज़दीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं। गर्लफ़्रेंड/बॉयफ़्रेंड के साथ अभद्र व्यवहार न करें। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इज़हार शाम को होना मुमकिन है।
भाग्यांक: 2

सिंह :- जो समस्याएँ आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें हल करने के लिए होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की ज़रूरत है। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा।
भाग्यांक: 9

कन्या :- आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने जीवन-साथी की उपलब्धियों की सराहना करें और उसकी सफलता और ख़ुशक़िस्मती का जश्न मनाएँ। उदार बनें और ईमानदारी से तारीफ़ करें। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराज़गी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा।
भाग्यांक: 8

तुला :- बेकार का तनाव और चिंताएँ ज़िंदगी का रस निचोड़कर आपको पूरी तरह चूस सकती हैं। भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें, नहीं तो इनसे केवल आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी ही होगी। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इज़ाफ़ा करेगा। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ़ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में ख़ुद की छवि भी सकारात्मक होगी। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।
भाग्यांक: 1

वृश्चिक :- अपनी शारीरिक सेहत सुधारने के लिए संतुलित आहर लें अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। बच्चों की उनसे जुड़े मामलों में मदद करना आवश्यक है। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं - कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। वैवाहिक जीवन में सूखे-सर्दीले दौर के बाद आपको धूप नसीब हो सकती है।
भाग्यांक: 3

धनु :- अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इज़ाफा होगा। प्यार का भरपूर लुत्फ़ मिल सकता है। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।
भाग्यांक: 9

मकर :- शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो आप नाराज़गी में कड़वी बातें कह सकते हैं जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है - इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। रोमांटिक मुलाक़ात आपकी ख़ुशी में तड़के का काम करेगी। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।
भाग्यांक: 9

कुंभ :- आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएँ, लेकिन अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें ताकि उन्हें चोट न पहुँचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको ज़रूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आँख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुज़रेगा।
भाग्यांक: 7

मीन :- बाहर घूमना-फिरना, पार्टी और मौज-मस्ती आपको अच्छे मूड में रखेंगे। अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है। आपके प्रिय/जीवनसाथी का फ़ोन आपका दिन बना देगा। अगर आप सीधा जवाब नहीं देंगे तो आपके सहयोगी आपसे नाराज़ हो सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है।
भाग्यांक: 4

12/05/2026

मगध रेंज के आईजी के रूप में पदभार ग्रहण करने के पश्चात सीनियर आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने मीडिया को दिया बयान।

26/04/2026

नालंदा में घूसखोर दरोगा का पर्दाफाश, 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार - डीएसपी की संलिप्तता के दावे से हड़कंप।

बिहार पुलिस की वर्दी एक बार फिर शर्मसार हुई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने राजगीर थाना में तैनात दरोगा देवकांत कुमार को 90,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई ने न केवल स्थानीय पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है, बल्कि दरोगा के उस सनसनीखेज बयान ने बड़े अधिकारियों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

डीएसपी को देने के नाम पर वसूली
पीड़ित डॉक्टर रवि शंकर कुमार ने आरोप लगाया है कि दरोगा देवकांत कुमार ने उनसे आर्म्स एक्ट के एक मामले में केस डायरी को मैनेज करने के बदले रिश्वत मांगी थी। हैरानी की बात यह है कि आरोपी दरोगा ने पीड़ित से यह कहकर पैसे वसूले थे कि उसमें से 50,000 रुपये डीएसपी (DSP) को देने हैं और बाकी 40,000 रुपये वह खुद रखेगा।

निगरानी की घेराबंदी
निगरानी डीएसपी श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में टीम ने राजगीर के गिरियक मार्ग पर जाल बिछाया था। जैसे ही दरोगा देवकांत कुमार बाइक से वहाँ पहुँचा और पीड़ित से रिश्वत की रकम ली, सादे लिबास में तैनात निगरानी टीम ने उसे दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दरोगा का लाइसेंसी रिवॉल्वर भी जब्त कर लिया है।

प्रमुख बिंदु:
स्थान: राजगीर, नालंदा (गिरियक मार्ग) ।
आरोपी: देवकांत कुमार, एसआई (राजगीर थाना) ।
निगरानी का एक्शन: 90 हजार रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तारी ।
गंभीर आरोप: दरोगा ने रिश्वत का बड़ा हिस्सा डीएसपी तक पहुँचाने का दावा किया ।

इस गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग अब इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटा है कि इस 'रिश्वत के खेल' में और कौन-कौन से अधिकारी शामिल हैं।

26/04/2026

IES यूनिवर्सिटी छात्रा का धोखा, 'आशीष' निकला आसिफ अली - लव जिहाद का सनसनीखेज मामला।

एमपी की राजधानी भोपाल की IES यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा को क्या पता था कि उसकी दोस्ती एक खतरनाक षड्यंत्र का शिकार बना देगी। आरोपी आसिफ अली ने खुद को 'आशीष पांडे' बताकर छात्रा से नजदीकी बढ़ाई, नाम बदला, पहचान छिपाई और करीब एक साल तक शोषण का सिलसिला चलाया।

धोखे की पराकाष्ठा तब हुई जब पीड़िता गर्भवती हो गई। शादी की बात उठते ही आरोपी का असली चेहरा सामने आया - वह कोई हिंदू आशीष नहीं, बल्कि मुस्लिम आसिफ अली था। सदमे में आई छात्रा ने साहस जुटाकर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर तो हुई, लेकिन आरोपी अब तक फरार है।

महिला थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप
पीड़िता ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। महिला थाना प्रभारी पर दबाव डालने और पैसे का लालच देकर समझौता करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, जबकि प्रशासन चुप है। यह मामला सिर्फ धोखाधड़ी नहीं, बल्कि लव जिहाद और बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है।

क्या कहते हैं तथ्य?
घटना स्थल: IES यूनिवर्सिटी, भोपाल।
आरोपी: आसिफ अली (उर्फ आशीष पांडे)।
अवधि: लगभग 1 वर्ष।
वर्तमान स्थिति: आरोपी फरार, पीड़िता को धमकी के आरोप।

यह राजधानी की कानून व्यवस्था पर करारा प्रहार है। बाजरंग दल ने मामले का संज्ञान लिया है और न्याय की मांग की है। पुलिस से तत्काल कार्रवाई की उम्मीद।

22/04/2026

महिला सिपाहियों के साथ हुई छेड़खानी के मामले का एक आरोपित गिरफ्तार।

गोपालगंज के जंगलिया मोड़ पर महिला सिपाहियों के साथ हुई छेड़खानी के मामले में गोपालगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के प्रमुख चौराहा जंगलिया मोड़ के पास महिला पुलिस कर्मियों के साथ छेड़खानी की घटना हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस टीम को सूचना मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को घेराबंदी के बाद हिरासत में ले लिया और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आरोपित के खिलाफ छेड़खानी, अपमानजनक आचरण और आवश्यकता पड़ने पर अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई चल रही है। पुलिस की तरफ से इस तरह की घटनाओं को निर्णयक रूप से निपटाने का भी स्पष्ट संकेत दिया गया है, ताकि महिला पुलिसकर्मियों सहित लोगों को सुरक्षा का अहसास हो सके।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Patna
801503