Dr. Atul Samrat
किसी भी औरत को इज्ज़त देना उसे,
खूबसूरत कहने से ज्यादा बेहतर है..!
!! चाहत क्या होती है .
जिसकी कमी आप हर पल महसूस करे, चाहत वो होती है...!!
ये किसी उम्र की मोहताज़ नही होती, जब जिससे होना होता है, हो जाती है...!!
कभी-कभी जिन्दगी में आगे बढ़ते हुए, इक अनजाने अजनबी से कोई रिश्ता जुड़ जाता है, और वो एक सच्ची दोस्ती में बदल जाता है, चाहत वो होती है....!!
किसी को पाना ही नही, किसी के साथ समय बिताने, बाते करने से जो सुकून मिलता है, चाहत वो
होती है.....!!
जिसके साथ आप अपना हर सुख-दुख बाँटना चाहते हो, चाहत वो होती है....!!
ये वो जज़्बा और एहसास है जिसका कोई नाम नही होता, जो बेहद पाक और खूबसूरत होता है, चाहत वो होती है ....!!
किसी इंसान का पसंदीदा शख़्स होना खूबसूरत होने से कहीं बेहतर है.!
क्योंकि जो आपको पसंद करेगा वो हर हाल में आपको पसंद करेगा बिना किसी बदलाव के ठीक वैसे ही जैसे आप हैं.!!
दुख तब होता है जब हमें एहसास होता है कि जिसे हम इतनी अहमियत दे रहे हैं उसकी नजरों में हम कुछ भी नहीं..!
अच्छे लोग कभी तारीफ के मोहताज नहीं होते हैं, क्योंकि फूलो को कभी इत्र नहीं लगाया जाता है.!
आत्मसम्मान बहुत कीमती चीज़ है...
लेकिन प्रेम में पड़ने के बाद, इंसान-आत्मसम्मान की कीमत भूल जाता है!
अपने प्यार के लिए इंसान जो हदे पार करता है, तब उसे बिल्कुल फरक नहीं पड़ता कि,,
कोई क्या कहेगा या क्या सोचेगा ! आत्मसम्मान का एहसास तो तब आता है, जब इंसान अपने पसंदीदा शख़्स से, धोखा खाकर बिछड़ चुका होता है.!!
कभी-कभी छोटी-छोटी बातें या समझौता करके रिश्ते को बचाया जा सकता है खासकर यदि वह रिश्ता गहरा हो..।
21/09/2025
एहसासों की नमी बेहद जरूरी है हर रिश्ते में,
रेत भी सूखी हो तो हाथों से फिसल जाती है..!!
20/09/2025
जिन लोगों का प्रेम सफल नहीं होता उन्हें अपने वैवाहिक जीवन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए.!
ईश्वर और इंसान दोनों को ही, निभाने वाले लोग पसंद होते हैं!
अगर आप पसंद आ गए तो प्रेम तो बस एक अनुभूति है, जो तुम्हें वो इंसान भी करवा ही देगा.!
19/09/2025
रिश्ता चाहें कोई भी हो, उसे जबरदस्ती कभी भी कोई नहीं चला सकता,
रिश्तों को निभाने के लिये एक-दूसरे का तालमेल बेहद जरूरी होता हैं.!
19/09/2025
दर्द तो सबके दिलों 💞में है,
कोई लिख ✍️ रहा है, तो कोई पढ़ 📖रहा है.!
ख़्वाबों में मिलते हैं वो क़िरदार,
जिन्हें हम हक़ीक़त में पाना चाहते हैं...!!
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Patna