Digdarshan Secondary School

Digdarshan Secondary School

Share

02/06/2025
31/12/2020

Wishing all of you a very Happy and safe New Year.

Photos 19/10/2017

यह कविता आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की है और दीपावली की शुभकामनाएं इससे ज्यादा अच्छी तरह व्यक्त नहीं की जा सकती।

जब मन में हो मौज बहारों की

चमकाएँ चमक सितारों की,

जब ख़ुशियों के शुभ घेरे हों

तन्हाई में भी मेले हों,

आनंद की आभा होती है

*उस रोज़ 'दिवाली' होती है ।*

जब प्रेम के दीपक जलते हों

सपने जब सच में बदलते हों,

मन में हो मधुरता भावों की

जब लहके फ़सलें चावों की,

उत्साह की आभा होती है

*उस रोज़ दिवाली होती है ।*

जब प्रेम से मीत बुलाते हों

दुश्मन भी गले लगाते हों,

जब कहींं किसी से वैर न हो

सब अपने हों, कोई ग़ैर न हो,

अपनत्व की आभा होती है

*उस रोज़ दिवाली होती है ।*

जब तन-मन-जीवन सज जाएं

सद्-भाव के बाजे बज जाएं,

महकाए ख़ुशबू ख़ुशियों की

मुस्काएं चंदनिया सुधियों की,

तृप्ति की आभा होती है

*उस रोज़ 'दिवाली' होती है .*।

Want your school to be the top-listed School/college in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


NAYA Road, KHARAGPUR, BIHTA
Patna
801103