Bihar Samachar
बिहार के Araria में परमान नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से बना पुल निर्माण के महज चार साल बाद ही जर्जर होने लगा है. पुल का स्लैब धंस गया है और रेलिंग में गंभीर दरारें आ गई हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.
Samrat Choudhary ने घोषणा की है कि NEET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए बिहार की सरकारी बसों में यात्रा मुफ्त रहेगी. साथ ही जिला प्रशासन, मंदिरों और सामाजिक संगठनों से परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए पेयजल और सत्तू जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की गई है.
22/05/2026
निगरानी विभाग ने सासाराम में बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अंचलाधिकारी आकाश कुमार रौनियार को 3 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोप है कि वे प्रति दाखिल-खारिज मामले में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग करते थे। कार्रवाई के बाद इलाके में प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।
#रोहतास
22/05/2026
दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वे बिहार कैडर के 1992 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं और प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं।
22/05/2026
कुंदन कुमार को गृह विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे उद्योग विभाग के सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
22/05/2026
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एनकाउंटर और जातीय मुद्दों को लेकर राजद पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार की जेलों में एक ही जाति के करीब 40% बंदी क्यों हैं और दलितों को सरकार से मिली जमीनों पर बड़ी संख्या में कब्जा क्यों किया गया है। बयान के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
22/05/2026
जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गया के एसएसपी सुशील कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि की। इस घटना के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है।
22/05/2026
बांका जिला प्रशासन ने हाल की घटनाओं के बाद 1200 से अधिक पुलों का विशेष सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। मानसून से पहले सभी पुलों का ‘हेल्थ कार्ड’ तैयार किया जाएगा, ताकि उनकी स्थिति का आकलन कर समय पर मरम्मत की जा सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Bihar
Patna