JOKES Mantra

JOKES Mantra

Share

26/09/2014

परेशान पति ने पत्नी से कहा –
‘एक मैं हूं जो तुम्हें निभा रहा हूँ
लेकिन अब,
पानी सर से ऊपर जा चुका है
इस लिये ‘आत्म-हत्या’ करने जा रहा हूँ।’
पत्नी बोली – ‘ठीक है,
लेकिन हमेशा की तरह
आज मत भूल जाना,
और लौटते समय
दो किलो आटा जरूर लेते आना।

पत्नी ने पति से कहा — ‘तुम रोज-रोज
नदी में छलांग लगाने की कहते हो
लेकिन आज तक तुमने छलांग लगाई? ‘
पति बोला — चेलैंज मत कर
वरना करके दिखा दूंगा,
अभी मैं तैरना सीख रहा हूँ
जिस दिन आ जाएगा
छलांग भी लगा दूंगा।’

पति बोला — अगर तू
इतनी ही परेशान है
तो मुझे छोड़ क्यों नहीं देती,
ये पति-पत्नी का रिश्ता
तोड़ क्यों नही देती।

पत्नी बोली — इतनी जल्दी भी क्या है
मेरे साजन भोले,
पहले तेरी सारी संपत्ति
मेरे नाम तो हो ले।
पत्नी ने सुबह-सुबह पति को जगाया
पति बड़बड़ाया –
‘दो मिनट बाद नहीं जगा सकती थी
ऎसी भी क्या जल्दी थी
कितना अच्छा सपना दिख रहा था,
राजा हरिस्चन्द्र बना मैं और मेरा परिवार
चौराहे पर बिक रह था।’

पत्नी बोली — ‘फिर,
दो मिनट में वहां कौनसी तुम्हारे लिए
रोटी सिक लेती,’
वह बोला — बेवकूफ,
रोटी सिकती या न सिकती
पर दो मिनट में
कम से कम तू तो बिक लेती।’

23/05/2014

आत्महत्या के उपाय!
अगर आप मरना चाहते हैं लेकिन आप मरने हेतु कुछ नए कारण व तरीके अपनाने के शौक़ीन हैं तो इन्हें अपनाए:

1. अपने लैपटॉप में Win-XP ऑपरेटिंग सिस्टम डाले, BSNL का ब्रॉडबैंड लगाए और इन्टरनेट एक्स्प्लोरर ब्राउज़र पर IRCTC की वेबसाइट पर तत्काल टिकट बुक करने का प्रयास करें, यकीन मानिए आप आत्महत्या कर लेंगे।

2. किसी म्यूजिक स्टोर से अनु मालिक व अल्ताफ राजा के गानों की CD ले आइये और उन्हें रात भर एक बंद कमरे में बैठ कर लगातार सुने, 100% गारंटी है सुबह आपकी लाश मिलेगी।

3. रविवार के दिन आराम से घर में बैठ कर सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक सोनी टीवी पर नॉनस्टॉप दिखाया जाने वाला शो "CID" देखें, सोमवार को आपके जनाजे में हम भी शिरकत करेंगे।

4. अगर आप तड़प-तड़प कर मरना चाहते हैं तो इन्टरनेट से दिग्विजय सिंह के सभी भाषणों को डाउनलोड कीजिये और रोज रात को कोई एक भाषण सुनिए, कसम दिग्गी राजा की आप तड़प-तड़प के मरेंगे।

5. अगर आप हँस-हँस के मरना चाहते हैं तो आप दो दिन लगातार बैठ कर राहुल गाँधी जी का भाषण या इंटरव्यू नॉनस्टॉप सुनते जाएँ आप बस हँसते-हँसते इस दुनिया को अलविदा कहेंगे।

6. अगर आप झल्लाहट से मरना छाते हैं तो बाज़ार जाकर दीपक तिजोरी,आदित्य पंचोली,राहुल रॉय व उदय चोपड़ा अभिनीत फिल्मो की DVD ले आइये और खुद को एक कुर्सी पर रस्सी से बांध कर फिल्मे देखे। आपकी जान निकल जायेगी।

Photos 23/05/2014

बंता एक दिन अपने आप ही घर की बत्ती ठीक कर रहा था, तो उसने अपनी बीवी को आवाज़ लगाई, "प्रीतो, सुनती हो"।

प्रीतो: क्या है?

बंता: अरे जरा इधर तो आ।

प्रीतो: लो आ गई, बोलो।

बंता: ये दो तारें है, इनमें से जरा कोई एक को पकड़ो।

प्रीतो: क्यों?

बंता: अरे पकड़ तो सही।

प्रीतो: लो, पकड़ ली एक तार।

बंता: कुछ नहीं हुआ?

प्रीतो: नहीं।

बंता: अच्छा! तो इसका मतलब करंट दूसरी तार में है।

23/05/2014

एक आदमी की बहन मरी और फ़िर भाई मरा लेकिन वो बिलकुल भी नहीं रोया।

जब उसकी बीवी मरी तो वो फ़ूट-फ़ूट कर रोने लगा। लोगों को इस बात से बङी हैरत हुई।

अजीब आदमी है, माँ, बाप, भाई, बहन किसी के मरने पर एक आँसू तक नहीं निकला। अब जब बीवी मरी है तो कैसे बिलख-बिलख कर रो रहा है।

तब उस आदमी ने कहा, "मुझे गलत मत समझो भाईयो, जब बाप मरा तो बाप की उम्र वाले लोगों ने मुझे यह कहा कि चिंता न करो, हम तुम्हारे बाप के समान हैं।

माँ के मरने पर भी उस उम्र की औरतों ने ऐसा ही कहा। भाई के मरने पर और बहन के मरने पर भी ऐसा ही सबने बोला पर अब बीवी के मरने पर किसी एक भी औरत ने यह नहीं कहा 'चिंता न करो, मैं तुम्हारी बीवी के समान हूँ'।

Want your business to be the top-listed Business in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Patna
800001