Current Affairs
゚viralシ
मासिक करेंट अफेयर्स, फ़रवरी 2025
● भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए DPIIT ने किसके साथ साझेदारी की है- रुकम कैपिटल और बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन
● हाल ही में चर्चा में रहा ब्रह्मगिरि वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है- कर्नाटक
● सेबी ने हाल ही में कौन-सा नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है- 'मित्रा'
● हाल ही में किस भारतीय को ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इवेंट एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है- शिखर धवन
● कॉन्स्टेंटाइन टैसौलस को हाल ही में किस देश का नया राष्ट्रपति चुना गया है- ग्रीस
● हाल ही में किस देश में भारत के नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया गया- फ्रांस
● हाल ही में फॉय सागर झील का नाम बदल दिया गया है, यह झील किस राज्य में है- राजस्थान
● महिला क्रिकेटर शोहेली अख्तर को भ्रष्टाचार के लिए ICC ने बैन कर दिया है, वह किस देश की खिलाड़ी है- बांग्लादेश
● राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल कब मनाया जाता है- 13 फरवरी
● नोकिया ने किसे अपने नए सीईओ के रूप में चुना है- जस्टिन हॉटर्ड
● कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने संयुक्त रूप से 'उद्यमिता के लिए एआई' माइक्रो-लर्निंग मॉड्यूल लॉन्च किया - इंटेल इंडिया
● प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2025 का आयोजन कौन सा मंत्रालय कर रहा है- आयुष मंत्रालय
● नई दिल्ली में 'आदि महोत्सव 2025' का उद्घाटन किसने किया- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
● विश्व के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर को WADA ने कितने महीनों के लिए निलंबित कर दिया है- 3 महीने
● भारत किस देश के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्जियन' का छठा संस्करण आयोजित कर रहा है- जापान
● ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता के लिए कितनी पुरस्कार राशि की घोषणा की है- 2.24 मिलियन USD
● कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य, जो हाल ही में चर्चा में था, किस राज्य में स्थित है - उत्तर प्रदेश
● हाल ही में एमएसएमई के लिए म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजना शुरू की गई और स्वामी फंड का विस्तार किया गया- वित्त मंत्री सीतारमण
● भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है- ज्ञानेश कुमार
● खान मंत्रालय के मुख्य लेखा नियंत्रक (सीसीए) कार्यालय द्वारा हाल ही में आयोजित वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य क्या था- ई-बिल की कार्यक्षमता और लाभों की जानकारी देना
● भारत सरकार द्वारा लांच की गयी एआई फॉर एंटरप्रेन्योरशिप पहल के तहत कितने लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है- 1 लाख
● हाल ही में किस देश में तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण किया गया- फिलीपींस
● हाल ही में यूके में मानद नाइटहुड की उपाधि से किसे सम्मानित किया गया है- एन.चंद्रशेखरन
● 5वीं बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास 'कोमोडो' का आयोजन कहां किया जा रहा है- इंडोनेशिया
● किस केन्द्रीय मंत्री ने एक दिवसीय सम्मेलन - 'अपशिष्ट पुनर्चक्रण और जलवायु परिवर्तन 2025' का उद्घाटन किया- भूपेन्द्र यादव
● जनजातीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ट्राइफेड ने किसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए- टी ट्रंक
● दूरसंचार विभाग (डीओटी) बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए किसके साथ समझौता किया है- अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू)
● PM किसान 19वीं किस्त किसने जारी की? – PM नरेंद्र मोदी (भागलपुर, बिहार)
● PM के प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 के रूप में किसे नियुक्त किया गया? – शक्तिकांत दास
● वनडे में सबसे तेज 14,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन बने? – विराट कोहली (287 पारियों में)
● वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 किसने लॉन्च किया? – RBI
● ग्लोबल इंवेस्टर समिट 2025 का उद्घाटन किसने किया और कहां हुआ? – PM नरेंद्र मोदी (भोपाल, मध्य प्रदेश)।
● 71वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का विजेता कौन बना? – सर्विसेज़।
● 71वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप विजेता: सर्विसेज़
● RBI द्वारा लांच वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 का थीम क्या है- "वित्तीय साक्षरता – महिला समृद्धि"
● पीएम नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल डिजाइन का अनावरण किया.
● जयपुर 3-5 मार्च 2025 तक 12वें क्षेत्रीय 3R और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी करेगा.
● एसईसीआई ने मध्य प्रदेश सरकार के साथ 200 मेगावाट सौर परियोजना और 1000 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के लिए समझौता किया.
● केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में पहली दो दिवसीय सामाजिक न्याय क्षेत्रीय वार्ता का उद्घाटन किया.
● अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के महानिदेशक गिल्बर्ट एफ. होंगबो ने सामाजिक न्याय क्षेत्रीय वार्ता में भाग लिया.
● एक्सरसाइज 'सागर कवच' 21-22 फरवरी 2025 को पश्चिम बंगाल के 158 किमी लंबे तट पर आयोजित की गई.
● भारतीय तट रक्षक बल ने समुद्री खतरों से निपटने के लिए दो दिवसीय तटीय सुरक्षा अभ्यास 'सागर कवच' आयोजित किया.
● गुवाहाटी हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का डिजाइन बांस ऑर्किड थीम पर आधारित होगा, जो असम की जैव विविधता को दर्शाएगा.
● जयपुर में आयोजित 3R और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम का मुख्य विषय एसडीजी और कार्बन न्यूट्रलिटी प्राप्त करना होगा.
● मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर सौर और बैटरी भंडारण परियोजनाएं एसईसीआई के सहयोग से विकसित की जाएंगी.
● भारत-जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्जियन' जापान के फ़ूजी प्रशिक्षण क्षेत्र में शुरू.
● ट्राइफेड ने आदिवासी उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए निफ्ट और एचपीएमसी के साथ समझौता किया.
● एसबीआई ने भारत के वित्तवर्ष 25 के जीडीपी विकास अनुमान को घटाकर 6.3% कर दिया है.
● डीपीआईआईटी ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए पेटीएम के साथ साझेदारी की.
● चेन्नई एयरपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने 'उड़ान यात्री कैफे' का उद्घाटन किया.
● हाल ही में मुथूट फाइनेंस को 115 नई ब्रांच खोलने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिली.
● डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने नौसेना एंटी-शिप मिसाइल (NASM-SR) का सफल परीक्षण किया.
● अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में डैन बोंगिनो को एफबीआई का उप निदेशक नियुक्त किया.
● हाल ही में चर्चा में रहा इडुक्की वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है- केरल
● सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था वास्तविक रूप से कितनी बढ़ी- 6.2%
● हाल ही में चर्चा में रहा 'प्राणि मित्र' राष्ट्रीय पुरस्कार किस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है- पशु कल्याण
● राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है- 28 फरवरी
● राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 का थीम क्या है- "विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना"
● सेबी के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है- तुहिन कांता पांडे
● हाल ही में 'वन नेशन-वन पोर्ट' पहल का उद्घाटन किसने किया- सर्बानंद सोनोवाल
● हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च किया गया आधार गवर्नेंस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य क्या है- आधार प्रमाणीकरण अनुरोधों की अनुमोदन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना
● केंद्र सरकार द्वारा जारी आधार प्रमाणीकरण के लिए सरकार द्वारा जारी नए आधार गवर्नेंस पोर्टल का क्या नाम है- http://swik.meity.gov.in
कर्रेंट अफेयर्स ゚viralシ
भारत 2047 तक $23-$35 ट्रिलियन की जीडीपी के साथ एक उच्च आय वाला देश बन जाएगा।
बेन एंड कंपनी और नैसकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 2047 तक $23-$35 ट्रिलियन की अनुमानित जीडीपी के साथ एक उच्च आय वाला देश बनने का अनुमान है।
विकास भारत के जनसांख्यिकीय लाभांश, तकनीकी नवाचार और क्षेत्रीय परिवर्तन से प्रेरित होगा।
आने वाले दशकों में लगभग 200 मिलियन व्यक्तियों के कार्यबल में प्रवेश करने की उम्मीद है।
इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा, रसायन, ऑटोमोटिव और सेवाएँ प्रमुख क्षेत्र हैं जो विकास के चालक होंगे।
एआई-संचालित चिप डिजाइन, टचलेस मैन्युफैक्चरिंग और घटक निर्माण और डिजाइन में बैकवर्ड एकीकरण लागत प्रतिस्पर्धात्मकता और नवाचार को बढ़ा सकता है।
समग्र ऊर्जा उत्पादन में नवीकरणीय ऊर्जा की भारत की हिस्सेदारी 2023 में 24 प्रतिशत से बढ़कर 2047 में 70 प्रतिशत होने की संभावना है।
2047 तक ऑटो-घटक निर्यात क्षेत्र $200-$250 बिलियन तक पहुंचने की संभावना है। यह ईवी में दीर्घकालिक बदलाव से प्रेरित होगा।
16/02/2025
Current Affairs
अरब सागर, मानचित्र, स्थान, देश, महत्व
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Mahavir Colony Musallahpur Hat Sai Mandir
Patna
8000006