Channel M

Channel M

Share

Photos from Channel M's post 21/04/2023

Education at Littera Public School is all about innovation and learning .

18/02/2023

वफ़ा में दुश्मनो सा पेश आना क्या ज़रूरी है
ता _ आलूक़ है तो फिर शर्तें लगाना क्या ज़रूरी है

अंधेरों के लिए हम रौशनी बन जाएं, काफ़ी है
दिखावे के लिए बस जगमगाना क्या ज़रूरी है

जो दिल से दिल नही मिलता तो फिर रस्ता अलग कीजे
अचानक रास्ते मे आज़माना क्या ज़रूरी है

तुम्हें मुझ से शिकायत है तो फिर खुल कर ही कह दो ना
तुम्हारा अजनबी सा पेश आना ,क्या ज़रूरी है

कभी औरों से भी उलझा करो,ममता ही क्यों आख़िर
हमी पर हो तुम्हारा हर निशाना क्या ज़रूरी है

ममता महरोत्रा,
12/12/2022

Photos from Channel M's post 18/02/2023

ग़ज़ल का मतला हाज़िर कर रही हूं,,,,,

लाख जतन करने पड़ते हैं इश्क़ की मंज़िल पाने को
दिल हारा है तब जीता है मैं ने इक दीवाने को

शेर अर्ज़ किया है,👇

रह रह कर हम से ही वादे करती है हर मौसम में
दुनिया को कियूँ मिल जाते हैं हम ही धोका खाने को

शेर पेश है👇

मेरे दील में जो है मुझ को करना है बस काम वही
आप मुझे समझाएं, आप तो आए हैं समझाने को

यह शेर पेशे खिदमत है👇

मुझ को यक़ी था वो रख्खे ग, मेरे ज़ख्मों पर मरहम
उस ज़ालिम को मैं ही मिली थी,दुख का बोझ उठाने को

ग़ज़ल का मकता पेश कर रही हूं👇

दुनिया वाले क्या समझे गे वाह के पीछे के ग़म को
किस किस दुख से गुज़री ममता अपने शेर सुनाने को

ममता मेहरोत्रा,
11/11/2022

Want your school to be the top-listed School/college in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Patna
800022