Vikky yadav RJD
09/07/2026
उड़ीसा के रहने वाले और चेन्नई में ऑटो चलाकर अपना परिवार चलाने वाले मोहम्मद कृष्णा जी ने सिर्फ एक मुलाकात के लिए चेन्नई से पटना तक का लंबा सफर तय किया। उनका मकसद था सामाजिक न्याय के पुरोधा, गरीबों के मसीहा आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी से मिलना।
यह सफर सिर्फ हजारों किलोमीटर की दूरी तय करने का नहीं था, बल्कि एक ऐसे इंसान के प्रति सम्मान, विश्वास और अपनापन का प्रतीक था, जिसने करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
गरीबी इंसान के सपनों को छोटा नहीं कर सकती, और सच्चा सम्मान कभी जाति, धर्म या प्रदेश की सीमाओं में कैद नहीं होता। मोहम्मद कृष्णा जी की यह यात्रा इसी बात का संदेश देती है कि मोहब्बत और सम्मान की कोई सीमा नहीं होती।
04/07/2026
तेजस्वी जी ने चुनाव के समय ही कहा था कि दस हज़ार ले तो रहे हो बाद में एनडीए सरकार पाई-पाई वसूल लेगी।
#चंदाचोर
10/06/2026
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दो बटुकों से यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज अपने आरोपों से पीछे हट गए हैं। मंगलवार को फेसबुक पर जारी एक वीडियो में उन्होंने दावा किया कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास के दबाव में आकर उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था। आशुतोष ब्रह्मचारी ने यह भी आरोप लगाया कि इस कथित साजिश में कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी शामिल थे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
Patna