BARANWAL DIRECTORY
13/05/2026
12/05/2026
बहुत ही दुख के साथ आप सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि डुमरी प्रखंड अध्यक्ष एवं सेवा सदन इसरी बाजार की निवर्तमान कोषाध्यक्ष बमशंकर बरनवाल हम सभी के बीच अब नहीं रहे! 😢
08/05/2026
मानवता की मिसाल बने जितेंद्र प्रताप जीतू जी 🩸
बरनवाल समाज की ओर से नवादा निवासी समाजसेवी श्री जितेंद्र प्रताप “जीतू” जी को 75वीं बार रक्तदान करने पर हार्दिक बधाई एवं साधुवाद।
उन्होंने एक मासूम बच्चे की जान बचाने के लिए समय पर रक्तदान कर मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है।
आज के समय में जहां लोग अपने लिए सोचते हैं, वहीं जीतू जी लगातार समाज और मानवता के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। 75 बार रक्तदान करना केवल एक संख्या नहीं, बल्कि सेवा, त्याग और इंसानियत की जीवंत मिसाल है।
बरनवाल समाज को आप पर गर्व है।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सेवा का यही जज्बा बनाए रखने की शक्ति प्रदान करें।
रक्तदान महादान- एक दान, कई जीवन बचाने का अभियान। 🙏
08/05/2026
फ्रेंचाइजी के दवाब में, खिलाड़ी परेशान होता है।
अच्छे प्रदर्शन न होने पर,तानों का शिकार होता है।।
गर्मी हो या हो तेज बारिश,मैदान में उतरना पड़ता है।
देर रात मैच खेलकर,स्वास्थ्य बिगड़ता है।।
लगातार भागदौड़ से,तनाव की बढ़ोतरी होता है।
ज़िंदगी गेंद जैसा,शहर- शहर भटकता जाता है।।
कंपनियों को खुश करने हेतू,विज्ञापनों का भार उठाना पड़ता है।
कोल्ड ड्रिंक पीकर भी, चेहरे पर मुस्कान सजाना पड़ता है।।
आईपीएल केवल खेल नहीं,व्यापार का रूप भी बन गया।
प्रतिभा के संग बाजार का,अनोखा स्वरूप भी बन गया।।
कुछ खिलाड़ी शोहरत पाते,कुछ गुमनामी में खो जाते हैं।
तालियों की इस दुनिया में,अपने दर्द छुपाते हैं।।
फिर भी खिलाड़ी मैदान में,अपना सर्वस्व लगाता है।
स्टेडियम सह टीवी के दर्शकों का,भरपूर मनोरंजन कर जाता है।।
✍️✍️
ज्ञान रंजन बरनवाल आईपीएल मैच और उसका विश्लेषण।।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Address
Kumhrar, Biskoman Colony, Patna City
Patna
800007