Reyansh Raj Paswan
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) छात्रों, युवाओं और अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। देश के भविष्य निर्माता इन युवाओं की समस्याओं और चिंताओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है।
नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे के तीन प्रमुख हितधारक हैं:
1. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) : BPSC का उत्तरदायित्व है कि वह बिहार में सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करे साथ ही, परीक्षा प्रणाली में बदलाव और आधुनिक सुधार लाना भी उनकी ज़िम्मेदारी है। ऐसे बदलावों का स्वागत किया जाना चाहिए।
2. अभ्यर्थी (छात्र) : अभ्यर्थी इस परीक्षा प्रणाली का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। परीक्षा में किसी भी नए बदलाव, जैसे नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया, से स्वाभाविक रूप से उनके बीच चिंता उत्पन्न होती है। इन चिंताओं को संवाद के माध्यम से हल किया जाना चाहिए ताकि अभ्यर्थियों का भरोसा कायम रहे।
3. एक अप्रासंगिक विपक्षी राजनीतिक दल : एक अप्रासंगिक विपक्षी राजनीतिक दल ने इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की है। इस दल के नेताओं का न तो प्रतियोगी परीक्षाओं का अनुभव है और न ही उनकी कोई समझ, लेकिन फिर भी वे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों में असामाजिक तत्वों को शामिल कर इसे हिंसक बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यह कृत्य निंदनीय है, क्योंकि छात्रों और युवाओं के भविष्य का उपयोग किसी राजनीतिक दल को प्रासंगिक बनाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का मुद्दा बिहार में हर वर्ग के लिए चिंता का विषय है। चाहे वह सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी हों या आरक्षित वर्ग के, चाहे वे अमीर हों। प्रतियोगी परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया से जुड़ी अभ्यर्थियों की चिंताओं को भी समझते हैं और मानते हैं कि उनके निष्पक्ष और न्यायसंगत परीक्षा प्रणाली की मांगें उचित हैं और इन पर गंभीर ध्यान दिया जाना चाहिए।
इन मुद्दों पर हमारी पार्टी के निम्न विचार हैं:-
1. नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया और उसके फॉर्मूले को सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि छात्रों का विश्वास बन सके।
2. नॉर्मलाइजेशन विषय के चयन पर सावधानीपूर्वक लागू करने पर विचार होना चाहिए, ताकि छात्रों के प्रयासों का उचित मूल्यांकन सुनिश्चित हो सके।।
3. नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या पर आधारित हो।
4. पार्टी पुलिस प्रशासन से आग्रह करती है (ये अभ्यर्थी आपके बच्चों जैसे ही हैं) कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों का सम्मान किया जाना चाहिए, और अभ्यर्थी की मांगों को सुन उनकी हर संभव मदद करनी चाहिए।
• नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को लेकर छात्रों और अभ्यर्थियों द्वारा किए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन को विपक्षी दल से जुड़े असामाजिक तत्वों ने हिंसक बनाने की कोशिश की। यह एक गैर-जिम्मेदाराना और निंदनीय कृत्य है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मानती है कि छात्रों और युवाओं के भविष्य को राजनीतिक स्वार्थ के लिए दांव पर लगाना बिल्कुल गलत है।
• बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अध्यक्ष द्वारा यह स्पष्ट किए जाने के बाद कि 70वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा, जो 13 दिसंबर को आयोजित होनी है, उस पर नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू नहीं होगी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को इस निर्णय का स्वागत करती है। यह अभ्यर्थियों की चिंताओं को समझते हुए निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में लिया गया एक सकारात्मक निर्णय है।
यदि आवश्यकता पड़ी तो लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से इस नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के मुद्दे पर बीपीएससी अध्यक्ष से मुलाकात कर सकती है और इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए सकारात्मक चर्चा और संवाद कर सकती है।
03/09/2024
💕❤️
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Patna
8000001