Nextstudy
12/01/2026
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर पश्चिमी देशों को लेकर सख़्त बयान दिया है।
अपने बयान में उन्होंने रूस की मिसाइल क्षमताओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि इन्हें रोक पाना किसी भी देश के लिए आसान नहीं है।
पुतिन ने साफ़ शब्दों में कहा कि यदि किसी को रूस की सैन्य ताकत पर संदेह है, तो वह इसका परीक्षण करके देख सकता है।
उनके इस बयान को पश्चिमी सैन्य गठबंधनों के लिए सीधी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान यूक्रेन युद्ध और वैश्विक सुरक्षा हालात के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे आने वाले समय में भूराजनैतिक हालात और अधिक गंभीर होने का संकेत माना जा रहा है।
अब पूरी दुनिया की निगाह इस बात पर टिकी है कि
क्या यह सिर्फ़ बयानबाज़ी है,
या आने वाले दिनों में हालात कोई नया मोड़ लेने वाले हैं।
08/01/2026
USA Vs Russia
25/12/2025
बिहार के मोतिहारी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।
शराब की लत ने एक युवक को इस कदर हैवान बना दिया कि उसने न सिर्फ एक बेजुबान कुत्ते की बेरहमी से हत्या की, बल्कि पूरे गांव को धोखे में रखकर उसका मांस भी खिला दिया।
मामला मोतिहारी जिले का है, जहां मंगर सहनी नामक युवक ने शराब के पैसों के लिए यह खौफनाक साजिश रची। आरोपी ने कुत्ते के मांस को ‘खरगोश का मीट’ बताकर गांव में ₹1000 प्रति किलो के भाव से बेच दिया। भोले-भाले ग्रामीण उसकी बातों में आ गए और मांस खरीदकर खा लिया।
लेकिन सच्चाई तब सामने आई, जब मांस खाने के कुछ ही घंटों बाद बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। गांव में उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायतें बढ़ने लगीं। देखते ही देखते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
इस घटना से करीब 15 परिवारों की जान खतरे में पड़ गई। इलाज के दौरान ग्रामीणों को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद सच्चाई उजागर हुई।
फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और गांव वालों को धमकी देने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Patna