The Lok Samvad

The Lok Samvad

Share

22/05/2025

बक्सर में आया जादूगर, मायावी दुनिया से लोगों को किया हैरान

बक्सर: शहरवासियों को जादू की अद्भुत दुनिया से रूबरू कराने बक्सर पहुंचे मशहूर जादूगर डीके ने अपने हैरतअंगेज़ कारनामों से लोगों को चौंका दिया। स्थानीय बक्सर के नगर भवन में आयोजित शो में जैसे ही उन्होंने रुमाल से कबूतर निकाला, दर्शकों की तालियों की गूंज से पूरा हॉल गूंज उठा।

शो के दौरान जादूगर ने न केवल रुमाल से कबूतर, बल्कि ताश के पत्तों, जलते हुए पेपर से फूल और हवा में उड़ती चीज़ों जैसी ट्रिक्स दिखाकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों को लग ही नहीं रहा था कि जो देख रहे हैं, वह भ्रम है या सच।

करीब डेढ़ घंटे तक चले कार्यक्रम में जादूगर ने मंच पर कुछ दर्शकों को आमंत्रित कर उनसे भी संवाद किया, जिससे कार्यक्रम और भी रोचक बन गया। दर्शकों ने कहा कि ऐसे आयोजन मनोरंजन के साथ-साथ सोच को भी झकझोरते हैं।

कार्यक्रम के अंत में जादूगर डीके ने कहा, “जादू केवल भ्रम नहीं, यह कला है जो कल्पना को हकीकत में बदलने का एहसास कराता है।” बक्सर में ऐसा आयोजन पहली बार देखने को मिला, जिसने लोगों को एक अलग ही अनुभव दिया।
हालांकि अब स्कूलों की भी ग्रीष्मकालीन छुट्टी हो चुकी जिससे बच्चों के साथ अभिभावकों की भीड़ भी देखने को मिल रही हैं।

03/05/2024

अमरेन्द्र दुबे,संवाददाता
बक्सर

इस बार जनता की हैं तैयारी, झूठे वादे और जुमलेबाजो को सिखाएगी सबक : अनिल चौधरी

लोकसभा चुनाव में सभी उम्मीदवार जनता के द्वार तक पहुंच रहे हैं और पक्ष एवं विपक्ष के लहजे से अपनी बातों को रखने का कार्य कर रहे हैं उसी क्रम में आज बसपा से बक्सर लोकसभा उम्मीदवार अनिल चौधरी ने विभिन्न गांवो का दौरा किया और वहाँ के लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी बातों को सुना ,जहाँ उनके द्वारा बताया गया कि आज भी जो वादे केंद्र सरकार ने किए हैं वो धरातल पर सिर्फ जुमला ही साबित हुआ है बहुत से ऐसे गांव हैं जहाँ न तो जाने का रास्ता है न ही नाली गली की सुविधा ,ऐसे गांवो के लोगो का जीवन नरकीय बना हुआ है । सरकार सिर्फ झूठे वादे कर रही हैं । यह सरकार लोकतंत्र को धूमिल करने का कार्य कर रही हैं जो स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है । जहाँ तक यहां के एनडीए उम्मीदवार की बात हैं तो उन्हें पांच गांवो का नाम तक याद नहीं वो हवाई जहाज़ से उतरे और उम्मीदवार बन गए जो जनता को पच नही रहे हैं और जनता उनको अपने मतों से जवाब देगी ।रही बात महागठबंधन उम्मीदवार की तो इनकी छवि पहले से ही धूमिल हैं और दिन प्रतिदिन उसमे इजाफा जारी हैं । इनकी भी सोच मनुवादी और सामंतवादी विचारधारा से ग्रसित हैं और इनको गरीबी का एहसास नही हैं।
आरोप प्रत्यारोप के दौर में बसपा प्रत्याशी ने विपक्षी पार्टियों पर गम्भीर आरोप लगाए और गरीबों की हकमारी को भी इन्ही को जिम्मेवार बताया। सभी पार्टियों के नेता अपने क्षेत्र में जनता के बीच अपनी उपलब्धियों को गिनाने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं।
अनिल चौधरी ने शुक्रवार को इटाढी के विझौरा, कुकुढा, भितिहरा, खखडहीं, मंगोलपुर, हरपुर समेत दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। अनिल चौधरी ने कहा की लोगों का भरपूर प्यार, आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त हो रहा है। बक्सर की जनता अब अपने हक और सम्मान के लिए बहुजन समाज पार्टी के हाथों को मजबूत करते हुए हांथी की सवारी करने को तैयार है। मौके पर बसपा जिला अध्यक्ष सुभाष गौतम, जोखन चौधरी (जिला अध्यक्ष, पटेल विचार मंच) चक्रवर्ती चौधरी (जिला सचिव, पटेल विचार मंच), विंदेश्वरी चौधरी (पैक्स अध्यक्ष, कुकुढा), प्रमोद चौधरी (पूर्व मुखिया, कुकुढा), सत्येंद्र चौधरी, उमेश चौधरी, बबन चौधरी, राम इकबाल चौधरी, सोनू पटेल, राकेश पटेल, राम आग्रह चौधरी, रघुनाथ चौधरी, प्रदीप चौधरी, कामेंद्र चौधरी, रामाश्रय चौधरी, श्रवण चौधरी, अजय पटेल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Want your business to be the top-listed Media Company in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Patna
800001