INDIA 24

INDIA 24

Share

16/06/2026

बरारी प्रखंड परिसर में तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर और बरेटा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन!!!!

कटिहार जिले के बरारी प्रखंड परिसर में मंगलवार को “प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर” तथा प्रखंड क्षेत्र की बरेटा पंचायत में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। जन कल्याण शिविर का शुभारंभ बरारी विधायक विजय सिंह निषाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार धीरज एवं अंचल अधिकारी मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र की बरेटा पंचायत के पंचायत भवन में भी “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी शिकायतें, समस्याएं एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करना तथा उनका समयबद्ध निवारण सुनिश्चित करना है। शिविर में विभिन्न मामलों, जैसे दाखिल-खारिज,परिमार्जन, भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र, आवास, पेंशन,राशन कार्ड, जॉब कार्ड, लेबर कार्ड, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मुख्यमंत्री परिवहन योजना, वाहन अनुज्ञप्ति, दुर्घटना/आपदा अनुग्रह अनुदान,आय,जाति, निवास एवं अन्य प्रमाण पत्रों के वितरण की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पुलिस विभाग से संबंधित मामलों, जैसे शिकायत, एफआईआर, पारिवारिक विवाद, चरित्र सत्यापन, महिला सुरक्षा आदि महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं इस कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए 16, 17 एवं 18 जून 2026 को प्रखंड कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय “प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन, निबंधन, सत्यापन, ई-केवाईसी तथा लाभ वितरण जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाएं शामिल हैं। शिविर को सफल बनाने की जिम्मेदारी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सौंपी गई है। शिविर स्थलों पर हेल्प डेस्क, विभिन्न विभागों के काउंटर तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल स्टॉल की व्यवस्था भी की गई है। District Administration Katihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar INDIA 24

16/06/2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया"आगे के दिनों में सारे कोचिंग सेंटर बंद हो जाएं और केवल बिहार सरकार का स्कूल चलता रहे ऐसी व्यवस्था खड़ा करेंगे!!

पटना के दो कोचिंग सेंटर (खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु) के विवाद की चर्चा देश भर में हो रही है। इस विवाद के बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। सोमवार को सम्राट चौधरी बिहार के गयाजी पहुंचे थे। जहां सम्राट चौधरी ने कहा, "आगे के दिनों में सारे कोचिंग सेंटर बंद हो जाएं और केवल बिहार सरकार का स्कूल चलता रहे,ऐसी व्यवस्था खड़ा करेंगे." आगे उन्होंने बिहार में बेहतर शिक्षा व्यवस्था की बात की और कहा, "211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं।सभी प्रखंडों में हम मॉडल स्कूल बना रहे हैं। सम्राट चौधरी का सपना तब तक पूरा नहीं होगा जब तक उस मॉडल स्कूल में नेता और डॉक्टर का बेटा नहीं पढ़ेगा!! INDIA 24

Want your business to be the top-listed Media Company in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Patna