Modassir Media
27/06/2026
मुलाकात की कहानी
कार्यकर्ता : सर, इनको (पूर्व अध्यक्ष) पार्टी में लाकर कोई जिम्मेदारी दिया जाए
अध्यक्ष जी : इनको तो हम ही ना लाए थे पार्टी में.. सब बर्बाद करके चले गए
एक नजर देखे बगैर अध्यक्ष जी आगे बढ़ गए
निष्कर्ष : दरवाजा बंद है.. बंद ही रहेगा
24/06/2026
कटिहार की सना अंसारी को 70वीं BPSC परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) बनने पर बहुत-बहुत मुबारकबाद।
यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है, जो समाज के लिए एक बेहतरीन पैगाम और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।
24/06/2026
इमरान मसूद तो बिल्कुल उस तरह की बातें कर रहे हैं जैसा भाजपा चाहती है।
यूपी में कौन नहीं जानता कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को आपस में एक साथ आए बिना और कोई चारा नहीं है।
लोकसभा 2024 में भाजपा को साथ लड़कर ही तगड़ा झटका दिया था।
इमरान मसूद यूपी से लोकसभा सदस्य हैं और अखिलेश यादव का नाम लेकर बकायादा कह रहे हैं कि अगर हम कमजोर हैं तो हमारे साथ मिलकर क्यों चुनाव लड़ रहे हो?
अरे भाई यूपी में समाजवादी पार्टी के मुकाबले कांग्रेस कमजोर है यह क्या किसी से कोई छुपी हुई बात है।
और अगर अखिलेश ने यह कहा कि यूपी में कांग्रेस की तैयारी कुछ कम है तो क्या यह बात खुद कांग्रेस के लोग नहीं मानते? लेकिन फिर भी उन्होंने कहा कि साथ मिलकर लड़ेंगे।
इमरान मसूद अखिलेश को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अखिलेश बहुत शांत और संयत नेता है। उन पर इस तरह की बातों का कोई असर नहीं पड़ेगा मगर निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं में तो भ्रम फैलता है। और उससे ज्यादा जनता में निराशा।
21/06/2026
अगर तुम हिंदी मीडियम हो और BPSC की तैयारी कर रहे हो, तो तुम अपने साथ अपने परिवार का भी कब्र खोद रहे हो। 85% से ज्यादा रिजल्ट इंग्लिश मीडियम वालों का हुआ है और इससे पहले भी यही हाल रहा है। क्योंकि प्रश्न भी इंग्लिश मीडियम वालों के हिसाब से सेट किए जाते हैं और इंटरव्यू में भी इंग्लिश मीडियम वाले ही इंटरव्यूअर के फेवरेट होते हैं। कोचिंग वाले हिंदी मीडियम वालों का काट रहे,फर्जी रिजल्ट दिखा कर और मोटिवेशन देकर। अगर मैं झूठ बोल रहा हूँ तो सभी कोचिंग वालों को कहो कि हिंदी मीडियम वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट दिखाएं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Patna, BR, India
Patna
800001