Amit Kumar Yadav

Amit Kumar Yadav

Share

10/04/2026

अब तक सिर्फ विपक्ष पर ही लगातार सवाल दागे जाते थे कि

“अगर चुनाव आयुक्त बीजेपी के इशारे पर चुनाव में गड़बड़ी कर रहा है तो विपक्ष क्या कर रहा है? विपक्ष क्यों नहीं बोल रहा है? विपक्ष चुनाव में क्यों शामिल हो रहा है? विपक्ष संघर्ष क्यों नहीं कर रहा है? विपक्ष सड़क पर क्यों नहीं उतर रहा है”… वगैरह, वगैरह।

हज़ारों सवाल, वो भी सिर्फ विपक्ष से।

लेकिन हमारे मन में यह सवाल भी उठता था कि इतने सारे अधिकारी जो चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुनाव में काम करते हैं, जो चुनाव आयोग की गड़बड़ी देखते हैं, जो उसकी गुंडागर्दी देखते हैं, वे क्यों नहीं बोलते? आखिरकार किसी ने बोला। अनुराग यादव से ज्ञानेश कुमार ने बदसलूकी की। अनुराग यादव, जो पश्चिम बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर थे, उन्होंने ज्ञानेश कुमार से कहा कि

“हम 25 साल से सेवा में हैं, आप हमसे ऐसे बात नहीं कर सकते।”

फिर क्या हुआ ज्ञानेश कुमार ने उन्हें पश्चिम बंगाल चुनाव के ऑब्जर्वर पद से हटा दिया। स्टैंड लेने का व्यक्तिगत नुकसान तो होता है, लेकिन वह लोकतंत्र के लिए एक आईना भी है।

10/04/2026
02/04/2026

लोजपा के नाथनगर विधायक ने जमीन हड़पने के लिए गोलियां चलाई पर ना गोदी मीडिया को कुछ गलत लगा, ना नाकारी सरकार को कोई चिंता हुई और ना बिहार पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई हुई!
हो गया "सुशासन" स्थापित!
बस यही दोहरा चरित्र चल रहा है बिहार में!

02/04/2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और अशोक चौधरी के खास, JDU के छपासी नेता छोटू सिंह ने DM दिनेश राय के नाम पर ठग लिए ₹5 लाख रुपए!
मजाल है Bihar Police की कि वह ठग छोटू सिंह के विरुद्ध कार्रवाई कर दे?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में 20 वर्षों में वसूली और उगाही का भ्रष्टतंत्र विकसित किया है जो सरकार लोगों से ठगी कर के वसूली करते रहते हैं!

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Patna
Patna
800020