Update News Bihar
02/06/2026
बिहार में बड़ा प्रशासनिक हड़कंप: दो IAS सस्पेंड, रिशु श्री की तीन अरब की अकूत संपत्ति और IPS पंकज दराद की हंटर वाली कार्रवाई
बिहार के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों जबरदस्त हलचल है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट के एडीजी और 1995 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी पंकज दराद की एक बड़ी पहल ने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया है। दरअसल, पिछले 15 महीनों से ठंडे बस्ते में दबे एक संवेदनशील मामले को उन्होंने अपनी मुस्तैदी से न सिर्फ दोबारा जिंदा किया, बल्कि उस पर इतनी कड़ा रुख अपनाया कि अब तक दो रसूखदार आईएएस अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है। विजिलेंस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से कई अन्य बड़े अधिकारी भी डरे हुए हैं और उन पर भी सस्पेंशन की तलवार लटक रही है।
इस पूरे महाघोटाले का मुख्य सूत्रधार रिशु श्री नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है, जिसकी चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है। रिशु श्री ने व्यवस्था की कमियों और भ्रष्ट अधिकारियों की साठगांठ का फायदा उठाकर लगभग तीन अरब रुपये की विशाल संपत्ति खड़ी कर ली। इस खेल में उसने उन ईमानदार और हकदार संवेदकों का हक पूरी तरह मार दिया, जो नियम के मुताबिक काम पाने के हकदार थे। रिशु श्री को इस अवैध साम्राज्य को खड़ा करने में इन्हीं दागी आईएएस अधिकारियों का पूरा संरक्षण मिला हुआ था।
अधिकारियों को उपकृत करने के लिए रिशु श्री ने कई तरह के हथकंडे अपनाए। जांच में सामने आ रहा है कि उसने अधिकारियों के घरों पर महंगी बागवानी करवाई, उन्हें कीमती उपहार दिए और यहां तक कि अधिकारियों को उनके परिवारों के साथ विदेशों की सैर भी करवाई। इस दौरान पर्दे के पीछे कितने कैश का लेन-देन हुआ, इसका सटीक अंदाजा लगाना भी मुश्किल है, लेकिन अब तक जो भी लिखित और डिजिटल हिसाब-किताब सामने आ रहा है, वह बेहद चौंकाने वाला है।
इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह जांच अपने अंजाम तक पहुंच पाएगी। प्रशासनिक हलकों में यह आशंका भी जताई जा रही है कि व्यवस्था में सबसे मजबूत स्थिति में बैठी आईएएस लॉबी कहीं इस पूरी जांच को प्रभावित करने या इसे दबाने की कोशिश न करे। फिलहाल आईपीएस पंकज दराद की इस साहसिक कार्रवाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी लकीर खींच दी है, लेकिन आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह ऊंट किस करवट बैठता है।
प्रेम प्रसंग का मामला,लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ कर जान देने की कोशिश की
पुरुषोत्तम पूर्णिमा पर आज लगेगी आस्था की डुबकी, इन शुभ योगों में करें पूजन और दान
रामनगर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 दुकानों से अवैध लॉटरी और कैश बरामद
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Rajivngar
Patna
800001