News Adda24 Bihar

News Adda24 Bihar

Share

29/12/2024

एक पिता का अपने बेटे की कामयाबी पर गर्व और भावुकता से भरा आंसू एक ऐसी भावना है जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। यह आंसू सिर्फ खुशी के नहीं होते, बल्कि उन संघर्षों, बलिदानों और सपनों का परिणाम होते हैं जो पिता ने अपने बेटे के लिए देखे और जिए होते हैं।

जब एक बेटा अपनी मेहनत और लगन से अपनी मंज़िल को पाता है, तो पिता की आंखों में वह आंसू आते हैं जो उनकी अनकही भावनाओं को व्यक्त करते हैं। वह आंसू बताते हैं कि उन्होंने जो सपने अपने बेटे के लिए देखे थे, वह सच हो गए हैं।

पिता के लिए बेटे की सफलता केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि वह उनकी परवरिश, त्याग और मार्गदर्शन का फल होती है। यह आंसू इस बात का प्रतीक हैं कि उन्होंने अपने जीवन का सबसे बड़ा इनाम पा लिया है।

यह प्यार भरे आंसू न केवल बेटे के प्रति उनके गर्व और स्नेह को दर्शाते हैं, बल्कि एक पिता के रूप में उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी और संतोष का एहसास भी कराते हैं।

19/11/2023

पुरे देशवाशियों को छठ के महापर्व की हार्दिक बधाई
छठी मईया आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें !!

04/11/2023

नेपाल में आए 6.4 तीव्रता के भूकंप से 63 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. भूकंप का झटका महसूस होते ही काठमांडू में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. झटके दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए.

19/09/2023

तमिलनाडु के युवा मामले और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने फिर से सनातन धर्म को लेकर बयान दिया है. दरअसल स्टालिन तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के बयान पर पलटवार कर रहे थे. राज्यपाल ने एक कार्यक्रम में कहा था कि राज्य में जाति आधारित भेदभाव बहुत है. सनातन को खत्म करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां जन्म के आधार पर सब बराबर हैं. जिसके जवाब में स्टालिन ने कहा, 'इसी जातिगत भेदभाव के कारण वह सनातन धर्म को खत्म करने की बात करते हैं. सनातन धर्म को खत्म करना ही होगा. जहां भी जाति के आधार पर भेदभाव होता है मैं उस भेदभाव को खत्म करना चाहता हूं.'

Want your business to be the top-listed Media Company in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Vidya Complex Ramkrishna Nagar
Patna
800027

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm
Saturday 9am - 6pm