The Real Fact
29/06/2025
एक समय था जब गांव में टीवी होना किसी चमत्कार से कम नहीं था। गांव के ज्यादातर घरों में न बिजली थी, न टीवी। लेकिन जब कोई त्योहार, शादी या खास कार्यक्रम होता, तो बाहर से टीवी बुक करके मंगाया जाता। शाम होते ही गांव के बच्चे दूर से देखते कि एक रिक्शा गांव में आ रहा है, उस पर बड़ा सा कलर टीवी, डीवीडी प्लेयर, दो बैटरियाँ और ढेर सारी सीडी रखी होती थीं। 📺🏃💿
बच्चों की आंखों में चमक आ जाती, वे तालियां बजाते हुए टीवी वाले के पीछे-पीछे दौड़ते। वो रास्ते में ही पूछने लगते, "भइया, आज कौन सी फिल्म चलेगी?" और टीवी वाला मुस्कुराकर बताता कि आज रात स्कूल के मैदान में टीवी लगेगा और सब लोग आकर देख सकते हैं।
रात को जब आसमान में तारे टिमटिमा रहे होते, तब गांव के लोग अपने-अपने घरों से चटाई, बोरा, चारपाई लेकर मैदान में आ जाते। बच्चे आगे की लाइन में बैठते, बुज़ुर्ग पीछे आराम से टिकते। और जैसे ही टीवी चालू होता — तो जैसे पूरा गांव एक साथ सांस लेता। वो हँसी, वो तालियां, वो अचरज से टीवी को देखना — सब कुछ जादू सा लगता था। 📺 💕👌
वो दिन अब बीते ज़माने की बात हो गए, लेकिन उन सुनहरी रातों की यादें आज भी हर गांववाले के दिल में ताज़ा हैं।
सच बताएं तुम्हें खुद गवाह हूं। देवघर बाबा बैजनाथ धाम में आए श्रद्धालुओं के साथ बिल्कुल जानवरों जैसा व्यवहार किया जाता है यहां की व्यवस्था सफाई बहुत ही खराब है चारों तरफ गंदगी फैली है आप वीडियो में देख सकते हैं। और पढ़ना लोग ब्राह्मण कम डाकू ज्यादा लगते हैं।
इस वीडियो को इतना शेयर करें यह वीडियो झारखंड सरकार तक पहुंचे।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी जी की सभी गाड़ियों का नंबर था 1206..चाहे पुराना स्कूटर हो,चाहे नई गाड़ी हो.विजय भाई इसे बेहद लकी नंबर मानते थे..आज तारीख़ 12/06 ही है। प्लेन की यात्री लिस्ट में सीरियल नंबर भी 12 था 💔😔
बहुत याद आयेंगे साहब.
#प्रेम_त्रिकोण #सोनम #राजा
सबका टोटल 9 ही आ रहा... Date : 12/06 : 09, year 2025 : 09, flight no. : 171 : 09, accident time 1341 : 09, Date : 12/06/2025 :18 / 1+8 : 09...
09/06/2025
बेवफा सोनम - हत्यारे राज कुशवाहा की प्रेम कहानी की भेंट चढ़ गया निर्दोष राजा रघुवंशी :-
इस सच को भी जानिए । सोनम पढ़ाई के बाद पिता की प्लाईवुड वाली "माइका कंपनी" में ही काम करने लगी थी। माइका कंपनी में ही वह एचआर हेड थी। वहीं, राज कुशवाह नामक व्यक्ति इसी कंपनी में बिलिंग मैनेजर का काम करता था। दोनों की पहचान यही हुई । राज सोनम से 5 साल छोटा था । इसके बावजूद सोनम उसके प्यार में पागल हो गई ।
राजा रघुवंशी से शादी तय होते ही सोनम ने राज कुशवाहा के साथ मिलकर साजिश रची। राज कुशवाहा ने अपने दोस्त विशाल सिंह, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को इस काम के लिए तैयार किया। प्लान के मुताबिक, तीनों गुवाहाटी गए। जब सोनम और राजा शिलांग आए, तो ये तीनों भी वहां पहुंच गए। उन्होंने वहां बाइक किराए पर ली। सोनम ही राजा को डबल डेकर इलाके में ले गई, जहां उसकी हत्या कर दी गई।
अब सोनम रघुवंशी कितनी शातिर थी ये आप सोचीये । अभी इधर कई मामलों में मैंने देखा की लड़कियों को अपना प्रेमी भी चाहिए और अपने पति की पूरी प्रॉपर्टी और पूरे गहने भी चाहिए। लेकिन उन्हें अंत में जेल की सलाखें मिलती हैं बदनामी मिलती है उनके मां-बाप किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं होते
ये मूर्ख लड़कियां ये क्यों नहीं सोचती कि आज फॉरेंसिक साइंस और अपराध अनुसंधान बहुत एडवांस हो चुका है। वहअपने पति को भी अंगूठी और सोने की चेन ब्रेसलेट आदि पहना कर ले गई । मजा देखिए ससुरालअपने पति के गहने और अपने गहने सोनम छुपा कर ले गई थी।
फिर जब उसके पति ने वहां से एक सेल्फी अपनी मम्मी को भेजी तब उसकी मम्मी ने उसको पूछा कि "बेटा ! तू इतने महंगे महंगे सोने के गहने पहन कर क्यों गया है?"
तब राजा रघुवंशी ने कहा कि "मम्मी सोनम ही लेकर आई है । मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता ।"
अब मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि जब सोनम का लव अफेयर चल रहा था तब उसने एक मां की गोद क्यों उजाड़ी ? वह अपने घर वालों को बता देती और आज तो जमाना बहुत एडवांस हो चुका है कोई भी विरोध नहीं करता । जातिवाद की दीवार अब टूट चुकी है ।
शादी के बाद सोनम रघुवंशी लगातार अपने प्रेमी के संपर्क में थी और उसके प्रेमी ने ही हनीमून की पूरी प्लानिंग सोनम को बताई और सोनम ने ही टिकट बुक कराए । वह इतनी शातिर थी कि रिटर्निंग टिकट बुक नहीं कराई ।
सोनम बहुत आक्रामक लगती है क्योंकि ससुराल आते ही बिना पूछे टिकट बुक करवा दी । फिर बुकिंग होने के बाद उसने अपने ससुराल वालों और पति को बोला कि हमें हनीमून पर मेघालय चलना है ।
खैर अब सोनम , उसका प्रेमी राज कुशवाह दो और भाड़े के हत्यारे गिरफ्तार हो चुके हैं
मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि आखिर उसे यह सब करके मिला क्या ??
जिंदगी भर उसके ऊपर कातिल होने का धब्बा लग गया।उसके मां-बाप समाज में मुंह दिखाने के काबिल नहीं बचेंगे
और अभी एक टीवी चैनल पर मैं देख रहा था जैसे ही सोनम के भाई से राज कुशवाहा को लेकर सवाल किया गया तब उसका चेहरा एकदम उतर गया और उसने कहा कि अब आगे में कुछ नहीं बोलूंगा
यह साबित होता है कि सोनम के परिवार वालों को उसके लव अफेयर की पूरी जानकारी थी ।
सादर
सुधांशु
#सोनम #रघुवंशी #राजा #हत्या #प्रेम_त्रिकोण
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Anishabad
Patna
800002