Bihar Samachar

Bihar Samachar

Share

Photos from Bihar Samachar's post 28/05/2026

बिहार में पुलिस की खौफ हुआ खत्म... अपराधियों ने बेगूसराय में दिनदहाड़े NH-31 पर फिल्मी स्टाइल गैंगवार, 1 KM तक कॉलेज छात्र पर दौड़ा-दौड़ा कर चलाईं गोलियां... जांच में जुटी पुलिस।

27/05/2026

बिहार में वायरल होटल कांड को लेकर अब लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब छोटी-छोटी बातों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रदर्शन और राजनीति होती है, तो पिता के सामने बेटी को जबरन खींचने जैसी घटना पर कई बड़े चेहरे आखिर खामोश क्यों हैं?
लोगों का कहना है कि जब महिलाओं की सुरक्षा की बात होती है, तो हर मंच पर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। लेकिन अब उसी बिहार की धरती पर वायरल वीडियो में एक बेटी को बेइज्जत किया जा रहा है और कई तथाकथित समाजसेवी, महिला नेत्री और राजनीतिक चेहरे चुप दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर किसी राजनीतिक मुद्दे पर तुरंत बयान आ सकते हैं, तो बेटियों की सुरक्षा पर आवाज उठाने में इतनी चुप्पी क्यों? लोगों ने निष्पक्ष कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की है।
फिलहाल मामले को लेकर इंटरनेट पर बहस तेज है और लोग प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।!!!!!!

26/05/2026

अभियुक्त से एक हजार रुपए घूस लेने का आरोपी जमादार निलंबित

झूठे मुकदमे में फंसाकर 10 हजार की मांग का आरोप, वीडियो वायरल होते ही एएसआई निलंबित

🚨 वायरल वीडियो पर कार्रवाई: रोसड़ा के एएसआई योगेश्वर साह निलंबित

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना में पदस्थापित स०अ०नि० योगेश्वर साह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे एक व्यक्ति से रुपये लेते हुए नजर आ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, संबंधित व्यक्ति को कथित रूप से झूठे मुकदमे में अभियुक्त बनाया गया था और उससे 10 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। गरीब होने के कारण वह सिर्फ 1 हजार रुपये ही दे सका और बाकी राशि किस्तों में देने की बात कह रहा था।

🔍 मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर ने जांच कराई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रोसड़ा की रिपोर्ट के आधार पर—

👉 एएसआई योगेश्वर साह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है
👉 सामान्य जीवन यापन भत्ता पर रखा गया है
👉 विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है

⚖️ समस्तीपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश — भ्रष्टाचार और अवैध वसूली किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं।

26/05/2026

पटना होटल कांड - उस रात की वायरल वीडियो

26/05/2026

बकरीद को लेकर गंगौर थाने में शांति समिति की बैठक, थाना अध्यक्ष ने कहा - त्योहार में सौहार्द कायम रखें।

आगामी 28 मई को बकरीद के त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर गंगौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना अध्यक्ष श्याम सुंदर ने गंगौर थाना क्षेत्र की सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, मुखिया, सरपंच और गणमान्य लोगों को बुलाकर क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

बैठक में थाना अध्यक्ष ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे और कुर्बानी का त्योहार है। इसे लेकर किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने को कहा।

जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को भरोसा दिलाया कि त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनेगा। बैठक में तय हुआ कि संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और कुर्बानी खुले में न करने की अपील की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। गंगौर थाना पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।

26/05/2026

पिता के सामने बेटी का हाथ पकड़ने वाले शराबी युवक का हाल देखिए, पूरा वीडियो आया सामने!!

Want your business to be the top-listed Media Company in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Patna
851121