Parmod Sharma
19/03/2026
गुरुग्राम ने एक बड़ी पहल करते हुए नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) का पहला ऐसा शहर बनने का गौरव हासिल किया है, जहां LPG ATM की शुरुआत की गई है। सेक्टर 33, सोहना स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में लगाई गई यह भारतगैस इंस्टा LPG स्मार्ट वेंडिंग मशीन अब गैस रिफिल को बेहद आसान और तेज बना रही है। इस मशीन की मदद से ग्राहक सिर्फ 2 से 3 मिनट में अपना सिलिंडर भरवा सकते हैं, वो भी पूरी तरह डिजिटल और बिना किसी कॉन्टैक्ट के।
इस सुविधा का मकसद रिहायशी इलाकों में LPG सप्लाई को आसान बनाना है, खासकर ऐसे समय में जब लोग तेज और सुविधाजनक विकल्प तलाश रहे हैं। जिन ग्राहकों के पास रजिस्टर्ड Bharatgas कंपोजिट सिलिंडर कनेक्शन है, वे आसानी से इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें मशीन पर अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP से वेरिफाई करना होता है, फिर खाली सिलिंडर का QR/बारकोड स्कैन कर UPI या डेबिट कार्ड से पेमेंट करना होता है। इसके बाद मशीन भरा हुआ सिलिंडर दे देती है और खाली सिलिंडर अपने पास रख लेती है।
यह स्मार्ट मशीन एक बार में 10 सिलिंडर तक स्टोर कर सकती है और स्टॉक कम होने पर गैस एजेंसी को खुद अलर्ट भेज देती है। हालांकि अभी जागरूकता की कमी के कारण इसका उपयोग सीमित है, लेकिन आने वाले समय में यह सिस्टम LPG सप्लाई का तरीका पूरी तरह बदल सकता है।
LPG ATM से मिलने वाले कंपोजिट सिलिंडर पारंपरिक लोहे के सिलिंडर से काफी हल्के होते हैं। जहां सामान्य सिलिंडर का वजन करीब 31 किलो होता है, वहीं कंपोजिट सिलिंडर लगभग 15 किलो का होता है, जिससे इन्हें उठाना और इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। साथ ही, इसकी ट्रांसपेरेंट बॉडी के कारण बिना उठाए ही गैस का लेवल भी आसानी से देखा जा सकता है।
यह नई सुविधा न सिर्फ समय की बचत करेगी, बल्कि LPG वितरण को भी अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बनाएगी।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Ward 21
Panipat