Live Views

Live Views

Share

03/06/2026

अपराध नियंत्रण, कानून एवं व्यवस्था व पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता, एसपी श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस

पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश, मामलों की समयबद्ध जांच कर निर्धारित अवधि में चालान पेश करें, ताकि पीड़ित को समय पर न्याय मिल सके

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में अपराध समीक्षा एवं अनुसंधान कार्यों को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर माननीय न्यायालय में चालान पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में गंभीर अपराधों के मामलों की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की और गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित करने, ई-साक्ष्य प्रणाली का प्रभावी उपयोग करने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
बैठक में डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी आत्माराम और सभी थाना प्रबंधक, क्राइम युनिट प्रभारी व चौकी इंचार्ज उपस्थित रहें।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि अपराधों की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले में साक्ष्यों का समय पर संकलन कर जांच को जल्द से जल्द पूरा कर निर्धारित अवधि के भीतर चालान माननीय न्यायालया में पेश किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से हिदायत दी और कहा जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंभीर अपराधों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और पीड़ित पक्ष को समय-समय पर जांच की प्रगति से भी अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण जांच एवं समयबद्ध कार्रवाई से ही अपराधियों को सजा दिलाई जा सकती है। जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास मजबूत होता है। इसके साथ ही अधिकारियों को ई-साक्ष्य प्रणाली का प्रभावी उपयोग करने, केस डायरी को नियमित रूप से अपडेट रखने, डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण तथा ई-साक्ष्य पर वीडियों बनाकर अपलोड करन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लंबित मामलों के निस्तारण पर गंभीरता से कार्य करें।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि आपराधिक मामले की समयबद्ध एवं पारदर्शी जांच पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा जांच में अनावश्यक देरी न केवल न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करती है बल्कि पीड़ितों और आमजन के विश्वास पर भी असर डालती है। इसलिए प्रत्येक जांच अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि मामलों की जांच निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में चालान पेश किया जाए। ताकि पीड़ित को समय पर न्याय मिल सके।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बैठक में अधिकारियों को पुन: कड़े व साफ शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। सभी अनुशासन में रहकर ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए काम करे। उन्होंने थाना प्रभारी व चौकी इंचार्जों को कड़े निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को इस बारे अवगत कराए। शिकायत मिलने पर बख्शा नहीं जाएगा, सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

03/06/2026

पानीपत के बरसत रोड़ स्थित गैस गोदाम के पास 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से वेस्ट कपड़ों से भरे ट्रक में आग लग गई।
देखते ही देखते आग पास के गोदाम तक पहुंच गई।
दमकल विभाग की कई गाड़िया मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली की तारें काफी नीचे हैं और पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं।

🔥🚒⚡

02/06/2026

हीरो पार्क में भारतीय योग संस्थान के नए योग केंद्र का शुभारंभ
LIVE VIEWS (वैभव छाबड़ा)
भारतीय योग संस्थान जिला टैगोर, पानीपत के तत्वावधान में मंगलवार को मॉडल टाउन स्थित हीरो पार्क (मटका पार्क) में नए योग केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र के उद्घाटन अवसर पर योग प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम में शिक्षिका नीतू शर्मा, पूनम ढींगरा, पारुल जैन एवं वीना जावा ने विभिन्न योगासन करवाए। वहीं जिला प्रधान डॉ. अनिल भाटिया ने उपस्थित लोगों को प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग एवं ध्यान आत्मा और परमात्मा के मिलन का सर्वोत्तम मार्ग हैं तथा नियमित योग से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
इस अवसर पर हीरो पार्क के प्रधान हरीश मुटनेजा, संरक्षक बलिंदर जी, जोन प्रधान सुभाष चंद्र, संगीता भाटिया, अंकिता मुटनेजा, शीतल चोपड़ा, अनीता मिगलानी, रेखा एवं सविता अनेजा सहित अनेक योग साधकों ने भाग लेकर योग का आनंद उठाया।
नए योग केंद्र के शुभारंभ पर उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का संकल्प लिया। भारतीय योग संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि यह केंद्र क्षेत्र के लोगों को नियमित योगाभ्यास के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करेगा।

Want your business to be the top-listed Media Company in Panipat?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Office No 3 (70566-66786) Basement Near Muncipal Corporation Office ( Railway Road )Panipat
Panipat
132103