HARYANA PRIME TIME
06/06/2022
गीता विश्वविद्यालय नई राष्ट्रीय शिक्षा लागु करने वाला अग्रणी विश्वविद्यालय : डॉ. विकास सिंह
गीता विश्वविद्यालय के तत्वावधान में गीता सरोवर पोर्टिको होटल मे ' राष्ट्रीय शिक्षा नीति - स्कूलों में अनुभवात्मक शिक्षा व व्यावसायिक और कौशल आधारित शिक्षा को प्रोत्साहन' विषय पर परिचर्चा का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता व गीता विश्वविद्यालय के चांसलर एस पी बंसल ने कहा कि नई शिक्षा नीति समरसता एवं समानता पूर्ण भारत की नींव रखेंगी, इसके लिए सभी को अपने अपने स्तर पर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे युवाओं को तैयार करना होगा जो विश्व में देश का नेतृत्व कर सकें।
गीता विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर डॉ. विकास सिंह ने कहा कि गीता विश्वविद्यालय नई राष्ट्रीय शिक्षा लागु करने वाला अग्रणी विश्वविद्यालय है | विद्यार्थी जीवन मे निरंतरता व एकाग्रता बहुत महत्वपूर्ण है तभी कौशल व विकास संभव है | अगर भावनात्मक एवं सामाजिक विकास को ध्यान में रखकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन किया जाए तो वह विद्यार्थियों के लिए अहम कड़ी का कार्य कर सकता है। इसलिए शिक्षक वर्ग इसके क्रियान्वयन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
कार्यक्रम में पानीपत व आसपास के क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालयों के
प्रधानाचार्यों ने हिस्सा लिया व अपने विचार व्यक्त किए | नेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य श्री राजेंदर प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 देश ही, नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व को एक नया संदेश देगी। हरियाणा शिक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा और भारत पुन: विश्व का नेतृत्व कर विश्व गुरु कहलाएगा | न्यू बी एस एम स्कूल के चेयरमैन श्री अरुण खरब ने कहा कि नई शिक्षा नीति एक बेहतरीन शिक्षा नीति होगी, जोकि देश में शिक्षा का स्तर सुधारने में अहम कड़ी का कार्य करेगी। दयाल सिंह स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता तोमर ने कहा कि आज डिजिटलाइजेशन के युग में युवाओं को आधुनिक शिक्षा में पारंगत होना होगा, तभी देश उन्नति के शिखर तक पहुंच सकता है। विक्टर इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य श्री विक्रम गाँधी ने कहा कि नई शिक्षा नीति एक बेहतरीन विकल्प का कार्य करेगी व नई सोच के साथ विद्यार्थी इंटरनेशनल स्तर पर आयाम स्थापित करेंगे। एस डी वी एम स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने कहा ने कहा कि बदलते दौर में नई शिक्षा नीति की बहुत आवश्यकता थी। अब नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि रोजगार भी उपलक्ष्य होंगे। डॉ. एम के विद्यालय के प्रधानाचार्य के श्री मधुप पराशर ने कहा कि नई शिक्षा नीति नए भारत का निर्माण करेगी, जिससे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ बेहतर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। आर्य बाल भारती स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा कि आज के युवा वर्ग को सही दिशा देने की जरूरत है इसके लिए शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर गीता विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर निशांत बंसल, अंकुश बंसल, प्रो वाईस चांसलर डॉ. गुलशन चौहान , संयुक्त विपणन निदेशक संदीप कोहली, डीन डॉ. अमित गुप्ता, डीन डॉ. प्रेरणा डावर, अनिल शर्मा , पंकज बजाज , विकास नांदल, आदि मौजूद रहे |
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Panipat
132103